Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बुधनी इलाके में किसान पर बाघ ने किया हमला
sehore,   tiger attacked , Budhni area

सीहोर । सीहोर जिले के बुधनी इलाके में रविवार को एक किसान पर बाघ ने हमला कर दिया। हादसे के समय किसान अपने खेत पर फसल की रखवाली करने जा रहा था, तभी बाघ ने पीछे से हमला कर दिया। बाघ ने उसके हाथ पर पंजा मारा। किसी तरह अर्जुन वहां से भागने में सफल रहा।

 

जानकारी के अनुसार घटना रविवार काे गांव खोहा-मुरारी की है। किसान अर्जुन राेजाना की तरह रविवार काे अपने कुत्ते के साथ खेत में मूंग की फसल की रखवाली के लिए जा रहा था। इसी दौरान पास के धान के खेत में बनी बनडी के पीछे से बाघ ने अचानक हमला कर दिया। बाघ ने उसके हाथ पर पंजा मारा। किसी तरह अर्जुन वहां से भागने में सफल रहा। वन विभाग की टीम घायल किसान को बुधनी अस्पताल ले गई। वहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। रेंजर प्रकाश ने बताया कि वन विभाग किसान को आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रहा है। इलाके में बाघों का मूवमेंट लगातार बढ़ रहा है। अर्जुन ने बताया कि इलाके में जंगली सुअरों की संख्या भी ज्यादा है। बाघ अक्सर इन जंगली सुअरों का शिकार करने के लिए घात लगाकर बैठे रहते हैं। कई बार बाघ सड़क हादसों का भी शिकार हो जाते हैं।

 
MadhyaBharat 1 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.