Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
चलती बस में चालक को आया हार्ट अटैक
sehore,  driver  heart attack , moving bus
सीहोर । सीहोर जिले की भैरूंदा तहसील के ग्राम जामुनिया बाजयप्ता से शनिवार को यात्रियों को लेकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भोपाल जा रही बस के चालक को बस चलाते समय जब हार्ट अटैक आ गया, तब बस मे उपस्थित पचौर के ग्राम रोजगार सहायक अमित शर्मा और कोटवार की त्वरित सूझबूझ और समझदारी से एक बड़े हादसे को रोक लिया गया।


दरअसल, एक बस भैरूंदा तहसील के जामुनिया बाजयप्ता से यात्रियों को लेकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल जा रही थी। तभी भोपाल के पास पहुंचकर अचानक बस के चालक संदीप को हार्ट अटैक आ गया और चलती हुई बस डगमगाने लगी। उसी समय बस में मौजूद ग्राम रोजगार सहायक अमित शर्मा ने कोटवार की सहायता से बस को संभाला और बस रोककर तुरंत बस चालक को सीपीआर देना शुरू किया। अमित ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत सीहोर कलेक्टर बालागुरू के., एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी और तहसीलदार सौरभ शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी।


इस घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर बालागुरू के. ने भैरूंदा एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी, तहसीलदार सौरभ शर्मा और समीपस्थ अधिकारियों को घटनास्थल पर तत्काल स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम और तहसीलदार ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से बस चालक को पास ही स्थित अस्पताल में भर्ती कराया और एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी ने इलाज के तत्काल 25 हजार रुपये की राशि अस्पताल के खाते में ट्रांसफर की।


कलेक्टर बालागुरू के. की दूरदर्शिता, एसडीएम एवं तहसीलदार की त्वरित कार्यवाही और ग्राम रोजगार सहायक एवं कोटवार की सूझबूझ से बस चालक की जान बचा ली गई और एक बड़े हादसे होने से रोक लिया गया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर बालागुरू के. ने इस प्रकार की संभावित घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए अनेक स्थानों पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई थी। ताकि आवश्यक पड़ने पर त्वरित चिकित्सा सेवा एवं सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
MadhyaBharat 1 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.