Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सतना में सात फर्मों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा
satna, Central GST raids ,on seven firms in Satna
सतना । मध्य प्रदेश में सतना जिले में शनिवार को सेंट्रल जीएसटी ने कार्रवाई करते हुए सात कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की। सेंट्रल जीएसटी की सात अलग-अलग टीमों ने सातों कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर दबिश देकर जांच शुरू की। यह कार्रवाई फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पास ऑन करने के मामले में की गई।


सेंट्रल जीएसटी की सात अलग-अलग टीमों ने सतना जिले के अलग-अलग विकासखण्डों के सात प्रतिष्ठानों में दबिश दी है। इनमें चार फर्में सतना शहर, दो अमरपाटन और एक चित्रकूट में स्थित है। जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान अमन इंटरप्राइजेज, जितेन्द्र कुमार यादव की फर्म फर्जी पाई गई। अन्य प्रतिष्ठानों से दस्तावेज जब्त कर जांच की जा रही है। वहीं, जेएलसी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड से अधिकारियों ने मौके पर 20 लाख रुपये जमा कराए, जबकि आरआर स्टील फैब्रिकेटर ने 30 लाख रुपये जमा करने के लिए समय मांगा है। प्राथमिक जांच में सभी सात प्रतिष्ठानों से मिलाकर पांच करोड़ रुपये से अधिक के कर अपवंचन की आशंका जताई जा रही है। जांच अभी जारी है।


जिन फर्मों पर छापामार कार्रवाई की गई, उनमें अमन इंटरप्राइजेज पतेरी सतना , जेएलसी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड नई बस्ती सतना, आरआर स्टील फैब्रिकेटर नई बस्ती सतना , होलकर कंस्ट्रक्शन एण्ड सप्लायर्स सतना, रज्जू पाण्डेय चित्रकूट (सतना), संदीप इंटरप्राइजेज अमरपाटन(मैहर) और पुष्पा कुशवाहा अमरपाटन(मैहर) शामिल हैं। सेंट्रल जीएसटी की टीम की जांच में अमन इंटरप्राइजेज प्रोपराइटर जितेन्द्र कुमार यादव की फर्म फेक निकली। बाकी अन्य व्यापारियों के यहां विभाग दस्तावेजों की जांच पड़ताल में जुटा हुआ है।

 

MadhyaBharat 1 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.