Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई : शराब कारोबारी विजय भाटिया गिरफ्तार
durg,Big action, Chhattisgarh

रायपुर/दुर्ग । छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की टीम ने आज रव‍िवार को दिल्ली से शराब कारोबारी विजय भाटिया को गिरफ्तार क‍िया है। गिरफ्तारी के बाद आरोप‍ित को फ्लाइट के जरिए रायपुर लाया गया, जहां आरोप‍ित को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत न्यायालय रायपुर में प्रस्तुत किया जा रहा है।

भाटिया पर आरोप है कि उन्होंने विदेशी शराब उत्पादक कंपनियों और सप्लायर्स से कमीशन वसूलने की साजिश रची और इसे सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। इस अवैध लेन-देन के जरिए सरकार को भारी मात्रा में राजस्व का नुकसान पहुंचाया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि भाटिया ने न केवल खुद को बल्कि अपने सहयोगियों और अन्य फर्मों को भी अवैध आर्थिक लाभ दिलवाया।

इस मामले में ईओडब्ल्यू द्वारा अपराध क्रमांक 04/2024 के तहत भारतीय दंड संहिता की धाराओं 420 (धोखाधड़ी), 467, 468, 471 (जालसाजी से संबंधित अपराध) और 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 और 12 (संशोधित अधिनियम 2018 के तहत) भी आरोप में शामिल हैं।

गिरफ्तारी के बाद भाटिया के भिलाई और दुर्ग स्थित आवासों, फर्मों और उनसे जुड़े सहयोगियों-रिश्तेदारों यहां के कुल 8 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। इस दौरान दस्तावेज़, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, लेन-देन के रिकॉर्ड, फर्जी बिल और अन्य कई महत्वपूर्ण सबूत जब्त किए गए हैं।

विजय भाटिया ने शराब वितरण प्रणाली में अपने संपर्कों और पद का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपये की अवैध कमाई की। यह धनराशि हवाला और फर्जी कंपनियों के माध्यम से इधर-उधर की गई। आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के अधिकारियों का कहना है कि छापों में मिली सामग्री की बारीकी से जांच की जा रही है और घोटाले में शामिल अन्य बड़े नामों का जल्द खुलासा हो सकता है।

उल्‍लेखनीय है क‍ि भिलाई के कारोबारी विजय भाटिया को पाटन से कांग्रेस विधायक और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बेहद करीबी माना जाता है। विजय भाटिया ईडी जांच के दायरे में भी थे। हालांकि ईओडब्ल्यू ने जब शराब घोटाला मामले में जांच शुरू की थी, तभी से ही विजय भाटिया का नाम चर्चा में बना हुआ है।

 

MadhyaBharat 1 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.