Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुरैना: ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे में मरने वालाें की संख्या हुई तीन
 Morena, killed ,  tractor trolley

मुरैना । मध्य प्रदेश के मुरैना में रविवार देर रात हुए ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे में मरने वालाें की संख्या तीन हाे गई। एक अन्य महिला ने साेमवार सुबह इलाज के दाैरान दम ताेड़ दिया। जेठ और बहू की मौके पर ही मौत हो गई थी। 24 लोग घायल हैं। इनमें 9 बच्चे भी शामिल हैं। तीन को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक माैके से फरार हाे गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर चालक की तलाश में जुट गई है।

 

जानकारी के अनुसार हादसा नूराबाद थाना क्षेत्र में करह धाम के पास रविवार रात करीब 11 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, कैलारस थाना क्षेत्र के हटीपुरा और रिठोनिया गांव के लोग बानमोर में एक रिश्तेदार के यहां धार्मिक कार्यक्रम जैमाई में शामिल होने जा रहे थे। इस दाैरान जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली करह धाम आश्रम के पास पहुंची, ड्राइवर का नियंत्रण छूट गया। बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर लहराती हुई पलट गई। ट्रॉली में 30-35 लोग सवार थे। हादसे में 30 से ज्यादा लोग उसके नीचे दब गए। मौके से गुजर रहे लोगों ने रुककर उन्हें निकाला। फिर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। हादसे में मुंशी पुत्र मंगालिया जाटव (50) और पिस्ता बाई पत्नी पूरण जाटव (35) निवासी हटीपुरा की घटनास्थल पर ही माैत हाे गई। एक अन्य घायल महिला अशर्फी (45) की ग्वालियर के अस्पताल में ईलाज के दाैरान मौत हो गई। हादसे के बाद हटीपुरा निवासी ड्राइवर खिलाड़ी धाकड़ (40) पिता प्रहलाद धाकड़ मौके से फरार हो गया।

ये इलाज के लिए ग्वालियर रेफर
रेशमा, 17 वर्ष
पूनम, 20 वर्ष
कमला, 50 वर्ष
MadhyaBharat 2 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.