Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पाकिस्तानी मौलवियों के विवादित वीडियो शेयर किए
bhopal, Shared controversial videos , Pakistani clerics
भोपाल । मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर नगर में एक मौलाना द्वारा सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी मौलवियों के विवादित वीडियो शेयर करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने सोमवार सुबह उसके घर पर दबिश दी, लेकिन उससे पहले ही वह फरार हो गया था। अब उसके संभावित ठिकानों पर छापे मारकर मौलाना की तलाश की जा रही है। यह कार्रवाई अखंड हिंदू सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज प्रजापत द्वारा थाने में प्रस्तुत आवेदन के आधार पर की गई है।
 
जानकारी के अनुसार महिदपुर के रहने वाले मौलाना तुरब अली ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दो वीडियो शेयर किए थे, जिनमें पाकिस्तानी मौलवियों द्वारा गोवंश की कुर्बानी से संबंधित धार्मिक बातें कही जा रही थीं। रविवार की रात महिदपुर निवासी अखंड हिंदू सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज प्रजापत ने थाने में मौलाना तुरब अली के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया था। इसमें कहा था कि तुरब अली ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दो वीडियो पोस्ट किए हैं। ये पाकिस्तान के मौलवियों के हैं। मनोज प्रजापत का आरोप है कि इन पोस्ट से हिंदू समाज की धार्मिक भावना आहत हुई हैं और इनकी सामग्री सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने थाना प्रभारी को विवादित वीडियो की पेनड्राइव भी सौंपी थी।
 
अखंड हिंदू सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज प्रजापत ने अपने आवेदन में यह भी कहा कि मौलाना के फेसबुक अकाउंट पर अन्य विदेशी मौलानाओं की सामग्री भी देखी गई है, इसलिए इस एंगल से भी जांच की आवश्यकता है। इस पर पुलिस ने तुरब अली के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
 
महिदपुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता मनोज प्रजापत ने विवादित वीडियो की पेनड्राइव भी सौंपी है। उन्होंने मौलाना तुरब अली के अन्य सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच की मांग की है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मौलाना के घर गई थी, लेकिन वह भाग निकला। उसकी तलाश कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो की फॉरेंसिक जांच और तकनीकी विश्लेषण के लिए उसे साइबर सेल को भेजा है।
MadhyaBharat 2 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.