Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भारत और पैराग्वे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े : मोदी
new delhi, India and Paraguay , Modi

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस ने सोमवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और पैराग्वे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस के साथ व्यापक चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच कृषि, फार्मा, प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों, रेलवे और लोगों के बीच संपर्क के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर वार्ता हुई। राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस ने पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और भारतीय लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की। दोनों पक्षों ने आपसी हितों के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने पैराग्वे के प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत करते हुए कहा कि पैराग्वे दक्षिण अमेरिका में भारत के महत्वपूर्ण भागीदारों में से एक है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच लोकतांत्रिक आदर्श और जनकल्याण की सोच एक जैसी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग सहित डिजिटल प्रौद्योगिकी, महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य, रक्षा, रेलवे और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसर हैं। उन्होंने कहा कि एमईआरसीओएसयूआर के साथ भारत का प्रेफरेंशियल ट्रेड एग्रीमेंट है और दोनों देश इसके विस्तार पर काम कर सकते हैं।


मोदी ने कहा कि भारत और पैराग्वे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध, संगठित अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी जैसी साझा चुनौतियों से लड़ने के लिए सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और पैराग्वे ग्लोबल साउथ के अभिन्न अंग हैं और उनकी आशाओं, आकांक्षाओं और चुनौतियों में समानता है। उन्होंने कहा कि दोनों देश एक दूसरे के अनुभवों से सीखते हुए इन चुनौतियों से कारगर तरीके से निपट सकते हैं।

मोदी ने कहा कि कोविड महामारी के समय भारत ने पैराग्वे के लोगों के साथ वैक्सीन साझा की थी। उन्होंने कहा कि ऐसी और भी क्षमताएं हैं जो दोनों देश एक दूसरे के साथ साझा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पैराग्वे के राष्ट्रपति की यात्रा से न केवल आपसी संबंधों को मजबूती मिलेगी, बल्कि भारत और लैटिन अमेरिका संबंधों में भी नए आयाम जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष उन्होंने गयाना में कैरीकॉम समिट में भाग लिया था और कई विषयों पर सहयोग बढ़ाने पर बात की थी।

MadhyaBharat 2 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.