Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सिक्किम में आर्मी कैंप पर भूस्खलन से तीन जवानों की मौ
kolkata, Three soldiers died, landslide
कोलकाता । सिक्किम में भारतीय सेना के कैंप पर भूस्खलन हुआ है, जिससे तीन जवानों के मौत हो गई है। भूस्खलन के बाद से छह अन्य अभी भी लापता हैं। सेना ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं।
 
रक्षा मंत्रालय के पूर्वी कमान के प्रवक्ता विंग कमांडर हिमांशु तिवारी ने सोमवार दोपहर को जानकारी दी कि भारी बारिश के चलते रविवार की रात लगभग सात बजे लाचेन जिले के चेटन स्थित भारतीय सेना के कैंप पर विनाशकारी भूस्खलन हुआ, जिसमें तीन जवानों की जान चली गई इस हादसे में चार जवानों को मामूली चोटों के साथ सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जिन तीन जवानों के पार्थिव शरीर बरामद हुए हैं, उनमें हवलदार लखविंदर सिंह, लांस नायक मनीष ठाकुर और एक पोर्टर अभिषेक लखड़ा हैं।

 

सेना की राहत टीमें अत्यंत विषम भू-भाग और खराब मौसम की चुनौतियों के बावजूद लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं, ताकि लापता छह कर्मियों को जल्द से जल्द खोजा जा सके। घटनास्थल पर दिन-रात अभियान जारी है। भारतीय सेना ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि देकर शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। सेना की ओर से कहा गया है कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

 

सेना ने कहा कि संकट की इस घड़ी में वह अपने प्रत्येक जवान की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्राकृतिक आपदा के बावजूद उसका साहस और कर्तव्यनिष्ठा अडिग है।
MadhyaBharat 2 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.