Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ के सुकमा में दाे हार्डकोर सहित 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
sukma, 16 Naxalites , Chhattisgarh

सुकमा । छत्तीसगढ़ के सुकमा में साेमवार काे पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष पीएलजीए बटालियन के दाे हार्डकोर नक्सली सहित अन्य डिवीजनों में सक्रिय कुल 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सलियों पर छग शासन द्वारा कुल 25 लाख का इनाम घोषित है।

 

इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में एक महिला और एक पुरूष पर 08-08 लाख, एक पुरूष पर तीन लाख, तीन पुरूष पर दो-दो लाख का इनाम घोषित है। सुकमा जिला पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने आत्मसमर्पण की पुष्टि करते हुए बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों को “छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति -2025 के तहत प्रोत्साहन राशि एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी ।

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की “छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति” एवं “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होने के साथ अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इसी कड़ी में नक्सल संगठन में सक्रिय एक महिला सहित 16 नक्सलियों ने समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के उद्देश्य से आज सुकमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया है।

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुनर्वास नीति-2025 के तहत प्रत्येक आत्मसमर्पित नक्सली को को 50-50 हजार रुपये के मान से प्रोत्साहन राशि एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

 

इस मौके पर एसपी किरण चव्हाण, सीआरपीएफ द्वितीय कमान अधिकारी सुरेश सिंह पायल नक्स ऑप्स एडिशनल एसपी उमेश प्रसाद गुप्ता, एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा, नक्सल ऑप्स एडिशनल एसपी मनीष रात्रे उपस्‍थि‍त रहे।
MadhyaBharat 2 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.