Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में सरकारी कर्मचारी शकूर खान गिरफ्तार
jaipur, Government employee, arrested
जयपुर । राजस्थान पुलिस की इंटेलिजेंस यूनिट ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में जैसलमेर जिला रोजगार कार्यालय में कार्यरत क्लर्क शकूर खान को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया। उसे आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 10 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

शकूर खान को इंटेलिजेंस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने 28 मई को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान सामने आया कि वह पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत रह चुके अफसर एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में था। वह पाकिस्तान दूतावास के एक अन्य अधिकारी सोहेल कमर से भी मुलाकात करता था। शकूर खान वर्ष 2008 में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के निजी सहायक के रूप में भी कार्य कर चुका है। उस समय सालेह मोहम्मद पोकरण से विधायक थे।

डीआईजी सीआईडी (सुरक्षा) विष्णुकांत गुप्ता ने बताया कि शकूर की गतिविधियां लंबे समय से संदिग्ध थीं और उस पर नजर रखी जा रही थी। जांच में सामने आया कि वह आईएसआई के करीब 13 एजेंटों से व्हाट्सएप के माध्यम से जुड़ा था और उन्हें भारतीय सेना की मूवमेंट सहित कई संवेदनशील जानकारियां साझा करता था।

इसके अलावा वह पाकिस्तान की यात्रा के लिए कई बार वीजा भी प्राप्त कर चुका है और अब तक सात बार पाकिस्तान जा चुका है। जानकारी के अनुसार उसकी पाकिस्तान के सिंध प्रांत के रहीमयार खान, सक्खर और घोटकी क्षेत्रों में रिश्तेदारी भी है।

बिना अनुमति पाकिस्तान यात्रा, अन्य लोगों को भी भेजने का आरोप

सरकारी सूत्रों के मुताबिक शकूर खान हाल ही में बिना विभागीय अनुमति के पाकिस्तान गया था। "पहलगाम हमले" और "ऑपरेशन सिंदूर" के बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क थीं और उसने जो गतिविधियां कीं, वे उन्हें संदिग्ध लगीं। इसी के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया था। जानकारी यह भी मिली है कि शकूर कुछ अन्य लोगों को भी पाकिस्तान भेजने में शामिल रहा है। जांच एजेंसियों को उसके मोबाइल फोन से पाकिस्तान के कई अज्ञात नंबर प्राप्त हुए हैं, जिनके बारे में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

शकूर खान जैसलमेर जिले के भारत-पाकिस्तान सीमा के समीप स्थित बड़ोडा गांव की मंगलियों की ढाणी का निवासी है। वहीं रहते हुए उस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप लगा है। पूछताछ के दौरान उसने कुछ अन्य नाम भी जांच एजेंसियों को बताए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
MadhyaBharat 3 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.