Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कैलारस में बेकाबू होकर पलटी बस
morena,  bus lost control , overturned

मुरैना । मुरैना के कैलारस थाना क्षेत्र में मंगलवार दाेपहर काे एक यात्री बस अनियंत्रित हाेकर पलट गई। हादसे में बस सवार आठ लाग घायल हुए है। घायलाें में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे ईलाज के लिए मुरैना रैफर किया गया है। अन्य घायलों को कैलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

 

जानकारी अनुसार हादसा मंगलवार दाेपहर काे करीब 12 बजे हुआ। मुरैना से सबलगढ़ जा रही चंबल बस सर्विस की बस एहरौली गांव के पास अचानक बेकाबू हाेकर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीखपुकार मच गई। राहगीराें ने मदद करते हुए बस में फंसे लाेगाें काे बाहर निकाला और पुलिस काे सूचना दी। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कैलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायलों में खिडोरा निवासी रेखा सिकरवार (45), जनकपुर पोरसा के अनिरुद्ध सिंह तोमर (45), खिडोरा की श्यामवती सिकरवार (55), ग्वालियर के मुन्नू (70), भिंड के मोना निवासी रीना भदोरिया (36) और उनकी बेटी दीक्षा (10), तथा सालपुर पोरसा के रंजना भदोरिया (35) और उनका बेटा कार्तिक (6) शामिल हैं। कैलारस थाना प्रभारी वीरेश कुशवाहा ने बताया कि घायल रेखा सिकरवार की हालत गंभीर होने पर उन्हें मुरैना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे की जांच की जा रही है।

 
 
 
MadhyaBharat 3 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.