Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
राहुल गांधी ने जूते उतारे बगैर इंदिरा गांधी की तस्वीर को अर्पित किए पुष्प
bhopal, Rahul Gandhi , removing his shoes
भोपाल । कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को भोपाल प्रवास के दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर अपनी दादी (पूर्व प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी की प्रतिमा के नीचे तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। राहुल ने जूते पहने हुए ही गुलाब की पंखुडिय़ां उठाईं और प्रतिमा के नीचे तस्वीर के आगे डाल दीं। इस मामले को लेकर भाजपा ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि देने के इस तरीके पर सवाल उठाए हैं।
 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राहुल गांधी का अपनी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देने का तरीका उन्हें जचा नहीं। उनहोंने कहा कि ये हमारे संस्कार नहीं हैं। उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि हमारी संस्कृति में ये संवेदना है। उन्होंने मीडिया के सवाल पर कहा कि वे (राहुल गांधी) मध्य प्रदेश आए हैं, वे अपना काम करें, लेकिन उनके आने से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।
 
वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी राहुल पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि जूते पहने हुए ही राहुल गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इससे उनकी सोच और संस्कार साफ नजर आ रहे हैं। जिसमें अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा नहीं है, भारत की संस्कृति की जानकारी नहीं है। ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस प्रधानमंत्री बनाने के सपने देख रही है।


उधर, कांग्रेस नेता पीयूष बबेले ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के पोस्ट पर पलटवार किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भाजपा वालों को राहुल जी के कद का अंदाजा हो गया है। इसीलिए वीडी शर्मा जी नजरें झुकाकर राहुल जी के जूतों तक ही देख पा रहे हैं। उन्होंने लिखा कि शर्मा जी आप मध्य प्रदेश की वीरांगना बेटी को आतंकवादी की बहन कहने वाले पर तो कार्रवाई कर नहीं सके, दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने संगठन के संस्कार को देखें।
MadhyaBharat 3 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.