Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोपाल की जान्हवी मल्होत्रा बनीं मिस यूनिवर्स मध्य प्रदेश
bhopal, Janhavi Malhotra ,Miss Universe Madhya Pradesh
भोपाल । भोपाल की जान्हवी मल्होत्रा ने मिस यूनिवर्स मध्य प्रदेश-2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। वहीं, फर्स्ट रनर अप ताप्ती ठाकुर और सेकेंड रनर अप श्रेया बेड़िया रही हैं। दरअसल, सोमवार की रात भोपाल में एक निजी होटल में मिस यूनिवर्स मध्य प्रदेश -2025 का ग्रैंड फिनाले हुआ और देर रात तक चले इस कार्यक्रम में मॉडल्स ने रैंप पर जलवे बिखेरे। कार्यक्रम में एक से बढ़कर प्रस्तुतियां दी गईं।
 
गौरतलब है कि मिस यूनिवर्स मध्य प्रदेश-2025 प्रतियोगिता के लिए गत 20 मई को राज्य स्तर पर ऑडिशन हुए थे, जिसमें प्रदेशभर से 13 फाइनलिस्ट का चयन हुआ था। सोमवार की रात कॉकटेल राउंड से ग्रेंड फिनाले की शुरुआत हुई। सभी 13 फाइनलिस्ट्स ब्लैक वन पीस पहनकर रैम्प पर उतरीं। अपनी चाल-ढाल, एटीट्यूड और आत्मविश्वास से दर्शकों को प्रभावित किया। इस राउंड में सिर्फ लुक्स ही नहीं, बल्कि प्रतिभा की भी झलक दिखी। इसके बाद रिसॉर्ट वियर राउंड हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने लाइट गाउन और सिंगल पीस ड्रेस में रैम्प वॉक किया। यह राउंड प्रतिभागियों के स्टाइल और आत्मविश्वास का आइना बना। रैम्प पर उनकी चाल, स्माइल और प्रजेंस दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।


फिनाले के लिए चयनित 13 प्रतिभागियों में लावण्या नामदेव, नैनश्री सिंह, जान्हवी मल्होत्रा, परांसवी पाटिल, हनी तेजवानी, श्रेया बेड़िया, यामिनी माखुर, त्राषा सक्सेना, ताप्ती ठाकुर, रुनशिखा राठौर, सोनाली सिंह राठौर, हिमांशा शर्मा, प्रिया द्विवेदी शामिल रहीं। देर रात फिनाले के नतीजे घोषित किए गए। इसमें जान्हवीं मल्होत्रा ने खिताब अपने नाम किया। खिताब जीतने के बाद जान्हवी मल्होत्रा ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है। यह मेरी सालों की मेहनत थी। मुझे अब अपना स्टेट रिप्रजेंट करने का मौका मिलेगा। शुरुआती राउंड में नर्वस नेस होती थी, लेकिन मुझे पता था जीतना है, जीतने के लिए आई हूं और जीतकर जा रही हूं।


फिनाले में बतौर जज पहुंची मिस यूनिवर्स रिया सिंघा ने बताया कि मुझे भोपाल बहुत ही सुंदर लगा। सिटी ऑफ लेक है। मुझे यहां की नेचर ग्रीनरी बहुत पसंद आई। मैंने पार्टिसिपेंट से बात की है। मध्य प्रदेश बहुत ही बड़ी जगह है। यहां बहुत टैलेंट है। उन्होंने बताया कि जब मैंने प्रतिभागियों से बात की तो सभी मुझे बहुत ही टैलेंटेड लगे। मैं इसके लिए बहुत ही उत्सुक हूं। इस पार्टिसिपेशन में सबसे पहले आपको खुद को जानना जरूरी है। आप यहां से अपने आप को रिप्रजेंट नहीं कर रहे हो, आप पूरे देश को रिप्रजेंट कर रहे हो।

 

MadhyaBharat 3 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.