Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
बर्फ फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा एक की मौत
raigarh, Oxygen cylinder exploded , ice factory

रायगढ़ । रायगढ़ जिले में मंगलवार को एक बर्फ फैक्ट्री में अचानक ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया है, जिसकी चपेट में आने से फैक्ट्री मालिक की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

मामला जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर के समय हुआ। हादसे में बर्फ फैक्ट्री के मालिक संजय सहगल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह सभी बर्फ फैक्ट्री में बर्फ लेने के लिए के लिए गए थे। इस दौरान कुछ लोग वहां काम कर रहे थे। काम के दौरान  ऑक्सीजन सिलेंडर में धमाका हो गया। जिसकी चपेट में मौके पर मौजूद फैक्ट्री मालिक आ गया।


हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की मदद से रेस्क्यू टीम ने घायलों को फौरन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। फिलहाल पुलिस की टीम आगे की जांच कर रही है।इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है, वहीं परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हादसे के बाद बर्फ प्लांट के पास पुलिस ने किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए आसपास सख्ती कर दी। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए कहा क‍ि, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

 

 

MadhyaBharat 3 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.