Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4302
new delhi, Corona cases, country increased
नई दिल्ली । देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 276 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,302 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित सात लोगों की मौत हुई है।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को देशभर में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 4,302 हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में 276 नए मामले दर्ज किए गए। इस बीच कोरोना से संक्रमित सात लोगों की मौत हो गई है। इनमें एक मौत दिल्ली, एक गुजरात, एक तमिलनाडु और चार महाराष्ट्र में दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 581 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 3281 कोविड-19 के मरीज ठीक हुए हैं।

 

वहीं दिल्ली में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 64 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ दिल्ली में कोरोना के 457 सक्रिय मामले हैं।

 

मंत्रालय के मुताबिक इस साल कोरोना के मामलों में उछाल चार वेरिएंट- एलएफ.7, एक्सएफजी, जेएन.1 और एनबी. 1.8.1 के कारण हुआ है। एंबी.1.8.1 एक नया कोरोना का सेबवेरिएंट है जो भारत में पाया गया है। वायरस विकास पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के तकनीकी सलाहकार समूह ने इस वेरिएंट को 'मॉनिटरिंग के तहत वेरिएंट' के रूप में नामित किया है - जिसमें वायरस की विशेषताओं में महत्वपूर्ण परिवर्तन हैं लेकिन जिसका महामारी विज्ञान संबंधी प्रभाव अस्पष्ट है।

 

MadhyaBharat 4 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.