Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
ट्राले की चपेट में आने से हुई भीषण दुर्घटना में नौ लोगों की मौके पर ही मौत
jhabua, Nine people died ,trolley

झाबुआ । जिले के मेघनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सजेली फाटक और थांदला रोड़ रेलवे स्टेशन के बीच बीती मध्य रात्रि करीब एक बजे हुई भयावह सड़क दुघर्टना में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना में हताहत हुए लोग एक विवाह समारोह से अपने घरों की ओर लौट रहे थे, तभी अंधाधुंध गति से आ रहे ट्राले ने ईको वाहन को टक्कर मार दी। दूर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तथा मृतकों के शव और घायलों को थांदला एवं मेघनगर के अस्पतालों में पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद ट्राले का चालक मौके से फरार हो गया।

 

उक्त हृदय विदारक दुर्घटना मंगलवार एवं बुधवार की दरमियानी रात में करीब एक बजे घटित हुई, जब मेघनगर जनपद क्षेत्र के कल्याणपुरा के समीप ग्राम भावपुरा में आयोजित एक विवाह समारोह से अपने घरों की तरफ लौट रहे थे। दुर्घटना में मरने वाले लोग मेघनगर जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम शिवगढ़ और दैवीगढ के है और ये सब दो परिवारों से संबद्ध हैं।

 

मिली जानकारी अनुसार तेज गति से जा रहे ट्राले ने ईको वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, परिणामस्वरूप ईको यात्री वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन को अपनी चपेट में लेने के बाद ट्राले के चालक ने यात्री वाहन को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया, और वाहन काफी दूर तक घसीटा जाने के बाद चकनाचूर हो गया। वाहन में बैठे अधिकांश लोग बुरी तरह काल कलवित हो गए।

 

थाना मेघनगर पुलिस पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में मुकेश पुत्र गोपाल खपेड़,(40) सांवली बाई पति मुकेश खपेड़(35), विनोद पुत्र मुकेश खपेड़(16), एवं पायल पुत्री मुकेश खपेड़(12), मड़ीबाई पति भारूलाल बामनिया38, विजय पुत्र भारूलाल बामनिया(14), रागिनी पुत्री रामचंद्र बामनिया(14),अकेली पति सोमला परमार(35), की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आशु पुत्र रामचंद्र बामनिया(19), पायल पुत्री सोमला परमार(9), निवासी ग्राम दैवीगढ़ को गंभीर अवस्था में मेघनगर एवं थांदला के सिविल अस्पताल में इलाज हेतु एडमिट कराया गया हैं, जहां से एक घायल को दाहोद रैफर किया गया है। दुर्घटना में मृतक एवं घायल दो परिवारों से संबंधित होकर मेघनगर जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शिवगढ़ मऊड़ा के रहने वाले हैं।

MadhyaBharat 4 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.