Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
इंदाैर में आठ माह की बच्ची की टंकी में डूबकर संदिग्ध मौत
indore,   eight-month-old girl ,died

इंदौर । इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित प्रजाप्रत नगर में बुधवार सुबह एक आठ माह की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियाें में घर के आंगन में बनी टंकी में डूबने से माैत हाे गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। शक की सुई बच्ची की मां पर है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। बच्ची की मौत को लेकर परिजनों में शोक का माहौल है और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

 

प्रजाप्रत नगर निवासी अविनाश की 8 महीने की बच्ची मायरा का शव घर के आंगन में बनी पानी की टंकी में मिला। परिजन और पड़ोसी बच्ची को आधे घंटे तक ढूंढते रहे। जब हौज का ढक्कन हटाया तो बच्ची का शव देखा। थाना प्रभारी सुशील पटेल के अनुसार, पुलिस को सुबह लगभग 10 बजे सूचना मिली कि आठ माह की बच्ची की हौज में डूबने से मौत हो गई है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा गया कि हौज करीब आठ फीट गहरी थी, उसका ढक्कन बंद था और उस पर पानी की मोटर रखी हुई थी। ऐसे में यह सवाल उठता है कि इतनी छोटी बच्ची हौज में कैसे पहुंची। यही बात इस मौत को संदेहास्पद बनाती है और पुलिस इसे हत्या की दिशा में भी जांच रही है।

 

पुलिस पूछताछ में बच्ची के पिता अविनाश ने बताया कि वह सुबह पेट में दर्द के कारण बाथरूम गए थे। उस समय बच्ची अपनी मां वर्षा के पास बिस्तर पर थी। कुछ देर बाद वर्षा चिल्लाने लगी कि बच्ची नहीं मिल रही है। परिजन और पड़ोसियों ने बच्ची को ढूंढना शुरू किया। करीब आधे घंटे बाद जब हौज का ढक्कन हटाया गया तो मायरा का शव अंदर मिला। पिता अविनाश रेडीमेड कपड़ों का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि बच्ची की दादी और दादा किसी पारिवारिक गमी में शामिल होने बाहर गए हुए थे। घर पर सिर्फ पति-पत्नी और बच्ची ही मौजूद थे। अविनाश ने यह भी बताया कि उनकी पत्नी वर्षा की मानसिक स्थिति लंबे समय से ठीक नहीं है। फिलहाल पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और माता-पिता दोनों से पूछताछ की जा रही है।

MadhyaBharat 4 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.