Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मौसम विभाग का रायपुर जशपुर समेत 22 जिलों में थंडरस्टॉर्म का यलो अलर्ट
raipur, Meteorological Department , issued yellow alert

रायपुर ।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं, विभाग से मिली जानकारी, राजधानी रायपुर, बलौदाबाजार भिलाई, दुर्ग, कांकेर, सरगुजा, राजनांदगांव और बालोद समेत अन्य कई जिलों में आज बारिश हो सकती है।मौसम विभाग ने बुधवार के लिए रायपुर, जशपुर समेत 22 जिलों में थंडरस्टॉर्म का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा का कहना है कि अरब सागर से आने वाली मानसूनी हवाएं कमजोर होने के कारण मानसून की गतिविधि आगे नहीं बढ़ रही है। दक्षिण क्षेत्रों में मानसून पहुंच कर धीमा हो गया है। अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल गरजने, बारिश और तेज हवा चलने की आशंका जताई है। वहीं अगले 3 दिनों में तापमान 2-3 डिग्री वृद्धि हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पूर्वी बिहार के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण फैला हुआ है। प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी संभावना है. उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा दिन का तापमान राजधानी रायपुर में 38 डिग्री जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

 

 

MadhyaBharat 4 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.