Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ में हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर छापेमारी
raipur, Raid , history-sheeter Rohit Tomar
रायपुर । करणी सेना के कथित राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र तोमर और उसके भाई हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के रायपुर के भाठागांव स्थित आवासों में क्राइम ब्रांच की 25 सदस्यीय टीम ने मंगलवार रात से ताबड़तोड़ छापेमारी की है। क्राइम ब्रांच ने इस टीम में महिलाओं को भी साथ रखा। हालांकि छापेमारी से पहले ही दोनों भाई फरार हो गए थे। दोनों के ऊपर 10 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं।

 

पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक की कार्रवाई में पुलिस ने करोड़ों रुपये की नकदी, दो किलो सोना, दो पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस, थार गाड़ी के साथ बीएमडब्ल्यू कार और जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार, 15 घंटे तक चली कार्रवाई में बदमाश रोहित तोमर के घर से डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं।

 

छापेमारी की यह कार्रवाई रोहित तोमर के खिलाफ दर्ज पुराने आपराधिक मामलों और आर्थिक गड़बड़ियों की जांच के तहत की जा रही है। रोहित को स्थानीय पुलिस रिकॉर्ड में एक सक्रिय हिस्ट्रीशीटर बताया गया है।  

 

हाल ही में रोहित तोमर ने तेलीबांधा क्षेत्र में एलओडी क्लब में एक व्यापारी को अपने बॉडीगार्ड के साथ मिलकर पिटा था। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत तेलीबांधा थाने में की थी। पीड़ित व्यापारी की शिकायत के बाद से ही पुलिस हिस्ट्रीशीटर बदमाश रोहित तोमर की तलाश में जुटी हुई है।

 

MadhyaBharat 4 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.