Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866
new delhi, Active cases , corona
नई दिल्ली । कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 500 से ज्यादा नए मामले सामने आए। वहीं इस दौरान कोरोना से संक्रमित सात लोगों की मौत हुई है।

 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 564 नए मामले सामने आने के साथ देशभर में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,866 हो गई है। इसी अवधि में कोरोना से संक्रमित सात लोगों की मौत हुई है। सात मृतकों में से तीन महाराष्ट्र से थे, जबकि दिल्ली और कर्नाटक में दो-दो मौतें हुई हैं। मरने वाले सात व्यक्तियों में से छह बुजुर्ग हैं और उन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप और निमोनिया जैसी पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं। मृतकों में से एक पांच महीने का लड़का है जिसे सांस संबंधी समस्या थी।

 

इस साल करोरोना के मामलों में उछाल चार वेरिएंट - एलएफ.7, एक्सएफजी, जेएन.1 और एनबी. 1.8.1 के कारण हुआ है। ए न.1.8.1 एक नया कोविड-19 सबवेरिएंट है जो भारत में पाया गया है। वायरस विकास पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के तकनीकी सलाहकार समूह ने इस वेरिएंट को 'मॉनिटरिंग के तहत वेरिएंट' के रूप में नामित किया है - जिसमें वायरस की विशेषताओं में महत्वपूर्ण परिवर्तन हैं लेकिन जिसका महामारी विज्ञान संबंधी प्रभाव अस्पष्ट है। 

 

MadhyaBharat 5 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.