Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार
new delhi, Stock market ,closed on green mark

नई दिल्ली । वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भी घरेलू शेयर बाजार में खरीदारी दिखी। कारोबार के अंत में दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे दिन हरे निशान पर बंद हुए। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 443.79 अंक यानी 0.55 फीसदी की उछाल के साथ 81,442.04 के स्‍तर पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 130.70 अंक यानी 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 24,750.90 के स्‍तर पर बंद हुआ है।


विदेशी पूंजी के ताजा प्रवाह और मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट रही। कारोबार के दौरान सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) में सर्वाधिक 4.50 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके साथ ही पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडाणी पोर्ट्स, सन फार्मा, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर भी चढ़कर बंद हुए। इसके उलट इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।


इसके अलावा एशिया के अन्य प्रमुख बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जबकि जापान का निक्की 225 नुकसान में रहा। यूरोपीय बाजार दोपहर कारोबार के दौरान बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.35 फीसदी बढ़कर 65.14 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इससे पहले बुधवार को भी शेयर बाजार में तेजी रही। बीएसई का सेंसेक्स 260 अंक की बढ़त के साथ 80,998 के स्तर पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी में भी 78 अंक की बढ़त के साथ 24,620 के स्तर पर बंद हुआ था।

MadhyaBharat 5 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.