Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
भोपाल-इंदौर हाईवे पर लगा लंबा जाम
bhopal, Long jam , Bhopal-Indore highway

भोपाल । भोपाल-इंदौर हाईवे पर गुरुवार सुबह फंदा टोल प्लाजा के पास एक बिजली पोल गिर जाने से हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। इस दाैरान करीब दो घंटे तक जाम में गाड़ियां फंसी रहीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले ट्रैफिक डायवर्ट करने की कोशिश की, लेकिन खंभा बीच रास्ते में पड़ा होने के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रुक गई। पुलिस और प्रशासन की मदद से करीब दाे घंटे बाद खंभे को हटाकर ट्रैफिक धीरे-धीरे चालू किया गया।

 

जानकारी के अनुसार, अचानक एक बिजली का खंभा सड़क पर गिर गया, जिससे आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। सुबह 7:30 बजे शुरू हुए इस जाम में यात्री बसों, भारी वाहनों और निजी गाड़ियों समेत सैकड़ों वाहन फंसे रहे। स्थिति इतनी गंभीर थी कि हाईवे पर कई किलोमीटर लंबी लाइनें लग गईं। वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रुक गई। भोपाल के फंदा टोल प्लाजा पर फंसे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

कुछ लोगों ने बताया कि वे आफिस, स्कूल और अस्पताल जैसे जरूरी कामों से जा रहे थे, लेकिन जाम में फंसकर सभी योजनाएं बिगड़ गईं। पुलिस और प्रशासन की मदद से करीब खंभे को हटाकर ट्रैफिक धीरे-धीरे चालू किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अब सामान्य हो गई है।

MadhyaBharat 5 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.