Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मेघालय से इंदौर के युवक का शव घर पहुंचा
indore,  body of a youth, Meghalaya
इंदौर । इंदौर के सहकार नगर निवासी युवक राजा रघुवंशी का शव बुधवार शाम को मेघालय से करीब पांच बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट से पहले शव को घर ले जाया गया। डिकंपोज होने ने कारण शव ताबूत से बाहर नहीं निकाला गया। ताबूत पर फोटो चस्पा कर परिवार को अंतिम दर्शन करवाना पड़े। कुछ देर रुकने और अंतिम यात्रा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को रीजनल पार्क मुक्तिधाम ले जाया गया। शव के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार और नजदीकी पहुंचे थे।


बता दें कि 30 वर्षीय राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलांग शहर गए थे, जहां 13 दिन पहले राजा की हत्या कर दी थी। सोमवार को शव डबल डेकर(रियात अर्लियांग) की खाई में राजा शव मिला था। राजा की पत्नी सोनम अभी तक लापता है और उसकी तलाश की जा रही है।


मंगलवार को ईस्ट खासी हिल्स(शिलांग) पुलिस ने राजा का शव का पोस्ट मार्टम करवा कर भाई विपिन को सुपुर्द कर दिया। बारिश के कारण शव खराब हो चुका था। उसको ताबूत में पैक कर फ्लाइट से इंदौर लाया गया। इसके पूर्व राजा के घर रिश्तेदार, परिजन, परिचितों की भीड़ लग गई। पूरी कॉलोनी में सन्नाटा पसरा हुआ था। हर कोई राजा के शव को देखना चाहता था। लेकिन शव इस स्थिति में नहीं था कि दर्शन के लिए ताबूत से निकाला जाए। अंतिम दर्शन के लिए ताबूत पर राजा का फोटो लगाया गया।15 मिनट के अंदर शव रीजनल पार्क मुक्तिधाम रवाना करवा दिया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया।


राजा की मां उमा और पिता अशोक को मौत की खबर नहीं दी गई थी। मंगलवार रात मिलने वालों की भीड़ लगने लगी तो उमा को शक हुआ। रिश्तेदार जितेंद्र से पूछा तो बात टालना पड़ी। उमा ने कहा मुझे बेटे की सलमाती के लिए मंदिर जाना है। रात में उमा को रणजीत हनुमान मंदिर ले जाना पड़ा। बेटे की मौत से बेखबर उमा मंदिर में प्रार्थना करती रही। बुधवार को जैसे ही शव घर आया उमा बेहोश हो गई।


राजा के पिता की हालत ज्यादा खराब थी। वह बेटे का जिक्र कर बेहोश हो जाते थे। दोपहर को तो उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। सोनम के पिता भी हार्ट पेशेंट है। उन्हें भी संभालना मुश्किल हो गया। सोनम के पिता ने कहा हमने बेटा(राजा) खो दिया लेकिन बेटी नहीं खोना चाहते हैं। उसे जिंदा देखना चाहते है। इसके लिए वह मुंहमांगी कीमत देने के लिए तैयार है।


परिजनों ने घर पर बैनर लगाया है। उसमें लिखा गया कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार से राजा की आत्मा करे पुकार,मैं मरा नहीं मुझे मारा गया है। सीबीआई से जांच करवाई जाए। भाई सचिन ने कहा जब राजा की हत्या हुई वह यही सोच रहा होगा। उसकी हत्या हुई है। इसकी सीबीआई से जांच करवाना चाहिए।

 

MadhyaBharat 5 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.