Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रधानमंत्री ने दिल्ली में दौ सौ इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
new delhi, Prime Minister ,flagged off

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आज दिल्ली सरकार की पहल के तहत दो सौ देवी योजना की इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य सतत विकास और स्वच्छ शहरी गतिशीलता को बढ़ावा देना है। इसके अतिरिक्त इससे दिल्ली के लोगों के लिए 'जीवन की सुगमता' में भी सुधार होगा। इसके मौके पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा मौजूद रहे।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पोस्ट में कहा कि आज प्रधानमंत्री ने दिल्ली सरकार की सतत परिवहन पहल के तहत 200 इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि यह पहल स्वच्छ शहरी गतिशीलता को बढ़ावा देती हैं और यह सतत विकास के प्रति भारत की सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज प्रधानमंत्री द्वारा समर्पित इलेक्ट्रिक बस में सफर के दौरान कहा कि दिल्ली सरकार सार्वजनिक परिवहन में इलेक्ट्रिक वाहन लेकर आ रही है। दिल्ली सरकार ने देवी योजना के तहत पहले 400 इलेक्ट्रिक बसों को दिल्ली में चलाई है। पर्यावरण दिवस पर आज प्रधानमंत्री ने 200 इलेक्ट्रिक बसें दिल्लीवासियों के लिए समर्पित की हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विगत 02 मई को दक्षिणी दिल्ली के कुशक नाला डिपो से 400 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। उस समय पत्रकारों से मुख्यमंत्री ने कहा था कि दिल्ली सरकार इस साल के अंत तक 2080 और इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली की सड़कों पर दौड़ने का लक्ष्य है।
इसके अलावा दिल्ली सरकार का लक्ष्य दिल्ली में सार्वजानिक परिवहन को पूरी तरह से इलेक्ट्रिक बनाना है, जिससे न केवल प्रदूषण कम होगा, बल्कि नागरिकों को आधुनिक और सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था भी मिलेगी। दिल्ली को 'भारत की इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) कैपिटल' बनाने के लक्ष्य पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2027 तक राजधानी में सभी बसें इलेक्ट्रिक वाहन के रूप में संचालित हों। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार और आधुनिक परिवहन तकनीकों पर काम किया जा रहा है।
दिल्ली ईवी पॉलिसी 2.0 सार्वजानिक परिवहन में दिल्ली के नेतृत्व को और मजबूत करेगी, जिससे राजधानी में वायु प्रदूषण में काफी कमी आएगी। प्रस्तावित दिल्ली ईवी पॉलिसी 2.0 में सभी सीएनजी ऑटो-रिक्शा, टैक्सियों और हल्के वाणिज्यिक वाहनों को चरणबद्ध तरीके से बदला जाएगा। सरकार सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के अंतर्गत चलने वाले सभी बसों के स्थान पर प्राथमिकता के आधार पर ई बसों को दिल्ली की सड़कों पर उतारेगी। ईवी पॉलिसी 2.0 में ईवी वाहनों के परिचालन के साथ-साथ उनकी चार्जिंग स्टेशन को भी स्थापित करने की नीति शामिल है। इसमें सार्वजनिक चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने की समुचित प्लान है। यह नीति नए भवनों और सार्वजनिक स्थानों में चार्जिंग स्टेशन अनिवार्य करती है। निजी और सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों के लिए सब्सिडी प्रदान करती है और रिंग रोड और बाहरी रिंग रोड सहित प्रमुख सड़कों पर फास्ट-चार्जिंग कॉरिडोर स्थापित करना शामिल है।
MadhyaBharat 5 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.