Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रायपुर में काेराेना के मिले तीन नए मरीज
raipur, Three new corona ,patients found

रायपुर । छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में कोविड के तीन और नए मरीज मिले हैं। जिसके मुताबिक अब कुल सक्रिय मामले बढ़कर 13 हो गए हैं। इसके अलावा होम क्वॉरेंटाइन में 12 मरीज, एक निजी अस्पताल में भर्ती किए गया है। लेकिन इनमें से किसी भी मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है और जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल एम्स भेजे गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार को रायपुर में कोविड के तीन नए केस मिले हैं। दो दिन पहले ही सात नए एक्टिव केस की पहचान हुई थी। ऐसे में अब कुल 13 सक्रिय मरीज जिले में हो गए हैं, इनमें से एक मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती किया है और बाकी 12 मरीजों को गृह एकांतवास में रखा गया है। इस सन्दर्भ में सीएमओ डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा कि कोविड के कुल 15 मामले अब तक सामने चुके हैं, इनमें से 2 मरीज ठीक हाे गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी निजी और सरकारी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस और इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस जैसे लक्षणों वाले मरीजों की रिपोर्ट तत्काल प्रभाव से इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन सेंटर को दिया जाए।

MadhyaBharat 5 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.