Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मीठी नदी सफाई घोटाला मामले के एक्टर डिनो मोरिया सहित कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
mumbai, ED raids , Dino Morea

मुंबई । मीठी नदी सफाई घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम शुक्रवार को सुबह से एक्टर डिनो मोरिया, मुख्य आरोपित केतन कदम और जयेश जोशी के आवास सहित कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम को इस छापेमारी के दौरान बहुत से महत्वपूर्ण सबूत मिलने के संकेत हैं, लेकिन ईडी ने इसकी अधिकृत जानकारी मीडिया को नहीं दी है।


सूत्रों के अनुसार आज सुबह करीब पांच बजे ईडी की टीम एक्टर डिनो मोरिया, उनके भाई और अन्य आरोपितों के आवास पर पहुंची और तब से लगातार छापेमारी कर रही थी। ईडी की टीम इस मामले में हुई वित्तीय अनियमितता के कागजात की भी छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि तलाशी के दौरान महत्वपूर्ण सबूत ईडी के हाथ लगे हैं। पिछले महीने, मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 65 करोड़ रुपये के घोटाले के सिलसिले में अभिनेता डिनो मोरिया और उनके भाई सैंटिनो से पूछताछ की थी। ईडी ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था और दो लोगों जयेश जोशी और केतन कदम को गिरफ्तार किया था। इस घोटाले के कारण 1200 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का आरोप लगाया गया है।


जांच से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि एसआईटी ने डिनो मोरिया, मुख्य आरोपित केतन कदम और जयेश जोशी के बीच वित्तीय लेनदेन सहित कई महत्वपूर्ण सुरागों का खुलासा किया है। अब तक गिरफ्तार किए गए 13 लोगों में से केतन कदम बिचौलिया और वोडर इंडिया एलएलपी का निदेशक है। जयेश जोशी विर्गो स्पेशलिटीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से जुड़ा है, जो ठेकेदारों को गाद निकालने वाली मशीनें और अन्य उपकरण आपूर्ति करती है। ईओडब्ल्यू इस बात की जांच कर रहा है कि क्या केतन कदम को इन ठेकेदारों से मिले पैसे बाद में डिनो मोरिया के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। जांच के हिस्से के रूप में 20 से 22 बैंक खातों का ऑडिट चल रहा है, जिसमें संदिग्ध घोटाले से जुड़े लेन-देन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

ईओडब्ल्यू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस मामले पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी, क्योंकि फोरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट का इंतजार है। आने वाले दिनों में अनियमितताओं से जुड़े और लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। करोड़ों के घोटाले को अंजाम देने के लिए आरोपितों ने कथित तौर पर डीसिल्टिंग कॉन्ट्रैक्ट देने में अनुकूल व्यवहार के बदले बीएमसी अधिकारियों और उनके परिवारों के लिए विदेश यात्राओं की व्यवस्था की।

 

ईओडब्ल्यू के सूत्रों के अनुसार केतन कदम ने बीएमसी के सहायक अभियंता प्रशांत रामगुडे के लिए हवाई उड़ानों और लक्जरी होटल में ठहरने सहित अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रायोजित की। रामगुडे ने कथित तौर पर अपने परिवार के साथ सिंगापुर की एक दिन की यात्रा की, जिसमें कदम ने इंटरकॉन्टिनेंटल सिंगापुर में होटल की व्यवस्था की थी। दुबई की यात्रा के लिए भी इसी तरह की व्यवस्था की गई थी, जहां कदम ने फिर से होटल बुकिंग संभाली। पुलिस ने कदम से इन लेन-देन का विस्तृत रिकार्ड बरामद किया है । इसी आधार पर ईडी भी इस मामले में छापेमारी कर तथ्यों को तलाश रही है।

MadhyaBharat 6 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.