Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
महाकाल के दरबार में पहुंचे कर्नाटक सरकार के कैबिनेट मंत्री एस.एस. मलिकार्जुन
ujjain, Karnataka government
उज्जैन । ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशीके पावन अवसर पर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भस्म आरती में शामिल होने से लेकर पूजन अर्चन तक का सिलसिला लगातार जारी है। मंदिर प्रशासन द्वारा दर्शन व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। एकादशी पर शुक्रवार काे उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह से ही वीआईपी श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। कर्नाटक सरकार के कैबिनेट मंत्री एस.एस. मलिकार्जुन अपने परिवार के साथ उज्जैन प्रवास के दौरान बाबा महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। इसके अलावा पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने भी शुक्रवार सुबह भगवान महाकाल के दर्शन किए।
 
कर्नाटक सरकार के कैबिनेट मंत्री एस.एस. मलिकार्जुन ने शुक्रवार सुबह परिवार के साथ भस्म आरती में भाग लिया और करीब दो घंटे तक बाबा की भक्ति में लीन नजर आए। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी ने मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान प्रशांत त्रिपाठी और आशीष दुबे भी मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने की नंदी बाबा की पूजा
पूर्व कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने उज्जैन प्रवास के दौरान बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने नंदी बाबा की पूजा कर उनके कानों में अपनी मनोकामना भी कही।
महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य आशीष दुबे ने उषा ठाकुर का स्वागत व सम्मान किया। इस दौरान मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं भी मौजूद रहे। वहीं दर्शन के पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि प्रभु श्री महाकाल के चरणों का दर्शन आज प्राप्त हुआ है। बाबा महाकाल के दर्शन इसी तरह होते रहें, यही हमारे जीवन का सौभाग्य है। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। मंदिर की व्यवस्थाएं अत्यंत सराहनीय हैं।”




MadhyaBharat 6 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.