Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
विधवा भाभी की हत्या कर देवर भी फांसी पर झूला
umaria, After killing , hanged himself
विधवा भाभी की हत्या कर देवर भी फांसी पर झूला उमरिया, 6 जून (हि.स.)। उमरिया जिले में एक देवर ने अपनी ही भाभी को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि पहले सूने घर में घुसकर भाभी से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद उसी कमरे में खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला मानपुर थाना क्षेत्र का है।
 
जानकारी के मुताबिक ग्राम छपड़ौड़ में शुक्रवार  दोपहर में विधवा भाभी सुखमंती (38) अपने घर पर अकेली थी। तभी उसका देवर (40) मंगल घर के अंदर घुसा और अपनी भाभी के साथ गलत हरकत करने लगा। जब महिला ने छेड़छाड़ करने से मना किया तो देवर को गुस्सा आ गया। तैश में आकर देवर ने अपनी भाभी पर पास में रखी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
 
वहीं इस मामले में उमरिया एसडीओपी डॉक्टर नागेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस को लगभग 3 बजे सूचना मिली तो तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां देखा तो मानपुर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई थी। महिला के शरीर पर कुल्हाड़ी के कई घाव लगे हुए थे जिससे अनुमान लगाया जाता है की दुष्कर्म का प्रयास किया होगा, लेकिन सफल नहीं हो सका और आत्मग्लानि में खुद भी आत्महत्या कर ली। इस मामले में हत्या का प्रकरण और मर्ग दर्ज कर जांच की जा रही है दोनों की मौत होने के कारण मामले में खत्म भेजा जाएगा। दोनों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा जा रहा है, आगे की जाँच कार्रवाई जारी है।
 
MadhyaBharat 6 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.