Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने पत्नी संग किए महाकाल के दर्शन
ujjain, Union Minister Dharmendra Pradhan,Mahakal

उज्जैन । भारत सरकार के शिक्षा व कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने उज्जैन प्रवास के दौरान महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन किया। वे प्रात:कालीन भस्म आरती में शामिल हुए और भगवान महाकालेश्वर का विधिवत पूजन-अर्चन किया। प्रधान करीब दो घंटे भस्म आरती में रहे और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंदिर की पवित्र और आध्यात्मिक वातावरण में उन्होंने भगवान महाकाल से देश की समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।

 

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शनिवार सुबह अपनी धर्मपत्नी मृदुला प्रधान के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने प्रातः 4 बजे होने वाली विश्वप्रसिद्ध भस्म आरती में भाग लिया और बाबा महाकाल के साकार स्वरूप के दर्शन किए। भस्म आरती में शामिल होने के लिए वे धोती और सोले के पारम्परिक परिधान में नजर आए। भस्म आरती के दौरान प्रधान शिव जाप करते रहे। बाद में प्रधान ने भगवान शिव और नंदी को जल अर्पित किया।

 

धर्मेंद्र प्रधान ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया। पूजन के बाद उन्होंने मंदिर प्रांगण में नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। आरती के बाद पूजन अर्चन पुजारी जितेंद्र शर्मा द्वारा सम्पन्न कराया गया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा को पूर्ण किया, जिसमें मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पूरी श्रद्धा के साथ हिस्सा लिया। पूजन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने मंदिर परिसर में कुछ समय व्यतीत किया और भगवान महाकाल के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त किया।

 

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से आशीष दुबे व अभिषेक शर्मा ने प्रधान का स्वागत एवं सत्कार किया।उन्हें मंदिर की ओर से प्रसाद, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। स्वागत के दौरान समिति ने मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मंदिर की प्राचीन परंपराओं और धार्मिक महत्व के बारे में भी अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं और प्रबंधन की भी सराहना की।

 

धर्मेंद्र प्रधान ने इस अवसर पर कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से वे स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। उज्जैन देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक है और यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। महाकालेश्वर मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में इस अवसर पर मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे।

 
 
 
 
MadhyaBharat 7 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.