Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बेंगलुरु भगदड़ : केएससीए सचिव और कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
bangluru,Bengaluru stampede, KSCA secretary
बेंगलुरू । कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के सचिव ए. शंकर और कोषाध्यक्ष ई. जयराम ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के विजय समारोह के दौरान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई भगदड़ मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों से इस्तीफा दिया है। इस भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे।

 

एक संयुक्त बयान में शंकर और जयराम ने कहा कि पिछले दो दिनों में जो अप्रत्याशित और दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं घटी हैं, और भले ही हमारी भूमिका बहुत सीमित थी, लेकिन नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए हम यह बताना चाहते हैं कि हमने बीती रात केएससीए के सचिव और कोषाध्यक्ष पद से अपने इस्तीफे सौंप दिए हैं।

 

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत

 

इधर, भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार रात कब्बन पार्क पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसमें मांग की गई कि आरसीबी टीम की जीत के जश्न के दौरान भगदड़ में हुई मौतों और उसके बाद हुई अराजकता के लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया जाए और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

 

उल्लेखनीय है कि भगदड़ मामले की जांच आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) को सौंप दी गई है। इस मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुके आरसीबी फ्रेंचाइजी के मार्केटिंग प्रमुख निखिल सोसले और कार्यक्रम के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार डीएनए एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट कंपनी के प्रतिनिधि सुनील मैथ्यू, किरण और सुमंत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

 

MadhyaBharat 7 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.