Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
फिल्म अभिनेता डीनो मोरिया को ईडी का समन
mumbai, ED summons, Dino Morea

मुंबई । मीठी नदी की सफाई में कथित तौर पर हुए भ्रष्टाचार मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शनिवार को अभिनेता डीनो मोरिया को समन भेजकर मोरिया को अगले सप्ताह जांच अधिकारी के सामने पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है।


सूत्रों के अनुसार मीठी नदी सफाई घोटाले मामले में ईडी की टीम ने डीनो मोरिया सहित १५ लोगों के आवास और कार्यालय पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान इस मामले के मुख्य आरोपित के बैंक खाते से डीनो मोरिया के बैंक खाते में लेन-देन का पता चला है। हालांकि डीनो मोरिया ने इस वित्तीय व्यवहार को पर्सनल बताया है। ईडी की टीम डीनो मोरिया के इस जवाब से संतुष्ट नहीं है, इसलिए ईडी ने डीनो मोरिया को आज समन जारी कर पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है।

 

इससे पहले मुंबई पुलिस इसी मामले में अभिनेता डीनो मोरिया से पूछताछ कर चुकी है। मीठी नदी से गाद निकालने के घोटाले की जांच जब से तेज हुई है, तब से डीनो मोरिया की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है।


उल्लेखनीय है कि मुंबई की मीठी नदी, जो शहर के लिए जल निकासी का एक अहम रास्ता है, उसकी सफाई के नाम पर 65 करोड़ रुपये का कथित घोटाला सामने आया है। यह घोटाला पिछले 20 सालों से चल रही मीठी नदी की गाद निकालने (डिसिल्टिंग) की परियोजना से जुड़ा है, जिसका मकसद मुंबई में बाढ़ और जलजमाव को रोकना था। लेकिन इस प्रोजेक्ट में भारी वित्तीय अनियमितताओं ने शहर की मानसून तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

मीठी नदी मुंबई से होकर बहती है और अरब सागर में मिल जाती है। आरोप है कि गाद निकालने के लिए विशेष ‘ड्रेजिंग' उपकरण किराए पर लेने के टेंडर में कुछ आपूर्तिकर्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए हेरफेर किया गया था।

MadhyaBharat 7 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.