Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में दो और नक्सली ढेर
bijapur,Two more Naxalites killed, Chhattisgarh
बीजापुर/रायपुर । बीजापुर जिले के घने जंगलों वाले इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में चलाए जा रहे अभियान के तीसने दिन शनिवार को सुरक्षाबलों ने दो और नक्सलियों को मार गिराया है। इनके पास से ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए हैं। बीजापुर पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र यादव ने इसकी पुष्टि की है। नेशनल पार्क इलाके में अभियान अब भी जारी है।

 

बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत अब तक बड़ी कामयाबी मिली है। इसी क्षेत्र में गुरुवार को जहां फोर्स ने सेंट्रल कमेटी मेंबर और एक करोड़ के इनामी सुधाकर को ढेर किया तो वहीं शुक्रवार दोपहर को तेलंगाना स्टेट कमेटी के सदस्य और 25 लाख के इनामी भास्कर को मार गिराया। इस अभियान में दो टॉप कमांडरों समेत कुल चार नक्सली मारे जा चुके हैं। इस ऑपरेशन को डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बटालियन मिलकर अंजाम दे रही हैं। यह वही इलाका है जिसे कभी नक्सलियों का अभेद्य किला माना जाता था।

 

इससे पहले 21 मई को हुई मुठभेड़ में 27 नक्सली मारे गए थे। इसमें 1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू भी था। 21 मई की मुठभेड़ से 7 दिन पहले पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर्रेगुट्टा ऑपरेशन की भी जानकारी दी थी। इसमें 31 नक्सलियों को मार गिराया था। छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर स्थित कर्रेगुट्टा के पहाड़ों पर सुरक्षाबलों ने 24 दिनों तक ऑपरेशन चलाया था।
 
MadhyaBharat 7 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.