Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
new delhi, Indian Air Force, Delhi
नई दिल्ली । बेंगलुरु में ब्रेन डेड मरीज के अंगों से पांच लोगों की जान बचाने में भारतीय वायु सेना ने अहम भूमिका निभाई है। वायु सेना ने बेंगलुरु से दिल्ली तक एक किडनी और कॉर्निया को हवाई मार्ग से पहुंचाया, जिनका सैन्य अस्पताल में दो मरीजों को प्रत्यारोपित करके उनके जीवन की रक्षा की जा सकी। इसके अलावा तीन अंगों से बेंगलुरु में तीन मरीजों की जान बचाई गई। इस मिशन में कई अस्पताल और कर्नाटक की संस्था `जीव सार्थक' शामिल थी, जिसने चिकित्सा समुदाय के समर्पण और विशेषज्ञता को प्रदर्शित किया।
 
दरअसल, बेंगलुरु के एक अस्पताल में शुक्रवार को एक मरीज को ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। उसके परिजनों ने काम कर रहे अंगों को दान करने के लिए इच्छा जाहिर की। इसके बाद वायु सेना के विमान से एक किडनी और एक कॉर्निया को दिल्ली में आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) में भेजा गया। दूसरी किडनी और कॉर्निया को बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल की एक मेडिकल टीम के सहयोग से वायु सेना के बेंगलुरु स्थित कमांड अस्पताल में एक मरीज को प्रत्यारोपित किया गया। इसके अलावा बेंगलुरु के केंगेरी स्थित बीजीएस ग्लेनीगल्स अस्पताल में लिवर को सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया।
 
इस तरह ब्रेन डेड घोषित मरीज के पांच अंग पांच अन्य मरीजों के नए जीवन का स्रोत बन गए। भारतीय वायु सेना ने एक बयान में कहा कि यह निर्बाध ऑपरेशन कर्नाटक की संस्था `जीव सार्थक' के साथ मिलकर किया गया, जो सशस्त्र बलों के चिकित्सा समुदाय की असाधारण प्रतिबद्धता और चिकित्सा विशेषज्ञता को दर्शाता है। वायु सेना ने एक्स पर समन्वित ऑपरेशन का विवरण और एयरलिफ्ट की तस्वीरें साझा कीं। पोस्ट में कहा गया कि आईएएफ ने आज कमांड हॉस्पिटल एयर फोर्स बैंगलोर (सीएचएएफबी) के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर जीवन रक्षक बहु-अंग पुनर्प्राप्ति और महत्वपूर्ण प्रत्यारोपण को सक्षम किया।
 
कर्नाटक सरकार ने राज्य में मृत शरीर से दान में मिले अंगों के प्रत्यारोपण कार्यक्रम के लिए `जीव सार्थक' संस्था का गठन किया है। यह संस्था 1994 के मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम के कार्यान्वयन की देखरेख करने के लिए नियुक्त निकाय है। इस संगठन का उद्देश्य मृतक दाता प्रत्यारोपण गतिविधियों का समन्वय करना और अंगदान के बारे में जनता को शिक्षित करना है। संस्था के कार्यों में प्रचार गतिविधियों, सेमिनारों, कार्यशालाओं और शैक्षिक कार्यक्रमों के माध्यम से मृतक दाता (शव) कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के लिए अस्पतालों को शामिल करना शामिल है। जन जागरुकता कार्यक्रम अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, कॉरपोरेट्स और गैर-सरकारी संगठनों के साथ-साथ मीडिया की भागीदारी के माध्यम से होता है।

 

MadhyaBharat 8 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.