Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
थर्माकोल फैक्ट्ररी में लगी भीषण आग
katni, Massive fire , thermocol factory
कटनी । मध्य प्रदेश के कटनी जिले में कुठला थाना क्षेत्र के लमतरा इंड्रस्ट्रियल एरिया में एक थर्माकोल फैक्ट्ररी में शनिवार की शाम को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से भड़की और आसपास की तीन अन्य प्लास्टिक फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके चलते व्यापारियों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी लगते ही नगर निगम की चार फायर ब्रिगेड गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया। आग के काबू में न आने पर कैमोर एसीसी, नगर परिषद सहित आर्डिनेंस की फायर ब्रिगेड गाड़ियों को भी मौके पर भेजा गया। खबर लिखे जाने तक दमकल की 10 गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही थीं। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस अधिकारी मौजूद थे।


जानकारी के अनुसार, लमतरा इंड्रस्ट्रियल एरिया में संचालित कृष्णा थर्मो इंड्रस्ट्रीज में शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे लोगों ने धुआं उठता देखा और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। देखते ही देखते आग भयावह हो गई और पास में स्थित सुभाष एंड कंपनी के प्लास्टिक गोदाम समेत तीन अन्य कंपनियों में फेल गई। इनमें प्लास्टिक के बैग, थैले, थर्माकोल का निर्माण किया जाता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्लास्टिक की बोरियों और बैग्स का भारी स्टॉक और थर्माकोल के ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से फैली। सूचना मिलते ही कुठला थाना प्रभारी राजेन्द्र मिश्रा व नगर निगम का फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। 10 दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। कलेक्टर-एसपी मौके पर हैं।


फैक्ट्रियों में आग लगने की सूचना पर कलेक्टर ने अधिकारियों को नगर निगम के दमकल वाहनों के साथ ही नगर परिषदों से भी वाहन मंगाकर बचाव में लगाने के निर्देश दिए। जिसके बाद निगम की चार गाड़ियों के साथ ही नगर परिषद कैमोर, विजयराघवगढ़ व एसीसी से गाड़ियां बुलाई गई। इसके अलावा आर्डिनेंस फैक्ट्ररी की फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा गया। देर रात तक दमकल वाहन आग बुझाने में लगे हुए थे। शहर के दूसरे हिस्सों तक आग की लपटें व धुआं दिखाई दे रहा था।


कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी को आग का कारण माना जा रहा है।
MadhyaBharat 8 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.