Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मंदिर के पास मिले मांस के टुकड़े
ratlam, Pieces of meat  ,temple
रतलाम । मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में स्थित शीतला माता मंदिर के पास मांस के टुकड़े मिलने का मामला सामने आया है। रविवार सुबह मंदिर के पुजारी ने इसकी सूचना आस-पास के लोगों को दी। इसके बाद हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और थाने जाकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने हिन्दू संगठन की मांग पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, शहर के उंकाला रोड स्थित शीतला माता मंदिर के पास शनिवार की रात किसी ने मांस के टुकड़े फेंक दिए, जिसकी जानकारी सुबह मंदिर के पुजारी को साफ-सफाई के दौरान हुई। पुजारी रवि प्रजापत सुबह जब मंदिर पहुंचे तो उन्होंने मंदिर की दीवार के पास मांस के टुकड़े पड़े देखे। पुजारी ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी, साथ ही पुलिस थाने जाकर शिकायत भी दर्ज करवाई है।


पुजारी रवि प्रजापत ने पुलिस को बताया की रविवार सुबह करीब 07.30 बजे में शीतला माता मंदिर पर पहुंचा। मंदिर की साफ सफाई करने के बाद बाहर आया तो दीवार के पास कुछ मांस के टुकड़े पड़े थे। हमारे धर्म की भावनाओं को आहत करने के लिए किसी ने यहां मांस के टुकड़े डाल दिए। घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपितों के गिरफ्तारी की मांग की।


थाना प्रभारी डाबी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

 

MadhyaBharat 8 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.