Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आदिवासी अंचल में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव
bhopal, Quality education ,  Dr. Yadav
भोपाल । मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदिवासी अंचल में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार शाम जबलपुर के कुंडम विकासखंड अंतर्गत ग्राम छपरा में सांदीपनि विद्यालय के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि सीएम राइज स्कूल परिसर के आधारभूत ढांचे का विस्तार कर सांदीपनि विद्यालय का निर्माण किया गया है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लगभग 18 करोड़ 41 लाख की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण दीप प्रज्ज्वल और कन्या-पूजन के साथ किया। यह विद्यालय 12 एकड़ के परिसर में फैला है।


आनंदमय गणित कक्षा में बच्चों से किया संवाद, श्रीमदभगवद् गीता पर किये हस्ताक्षर
 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आनंदमय गणित की कक्षा में गये। उन्होंने प्रायमरी स्कूल के बच्चों की बनाई आकृतियां देखीं और आकृतियां बनाने वाले बच्चों से चर्चा की। मुख्यमंत्री पुस्तकालय पहुंचे और बच्चों के अनुरोध पर श्रीमदभगवद् गीता पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय भवन का अवलोकन किया। विद्यालय में बच्चे वाद्य यंत्रों के साथ प्रार्थना करते हैं। विद्यार्थियों को टीचर लार्निंग मैथड के माध्यम से मॉडल तैयार कर पढ़ाया जा रहा है। बच्चों को होमवर्क उनकी मेधा और क्षमता अनुसार दिया जाता है। कक्षा में बच्चों की संख्या 40 तय है, संख्या बढ़ने पर अलग सेक्शन बना दिया जायेगा। सांदीपनि विद्यालयों में कॅरियर काउंसिलिंग पर विशेष फोकस किया जा रहा है। बैंकर्स, प्रोफेसर्स आदि विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल का विद्यालय में निरंतर भ्रमण भी होता है। स्मार्ट क्लास में विद्यार्थी पीपीटी के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।


इस अवसर पर विधायकगण संतोष बरकड़े, अजय विश्‍नोई, अशोक रोहाणी एवं सुशील कुमार तिवारी इंदु, जिला पंचायत अध्‍यक्ष आशा गोंटिया, नगर निगम अध्‍यक्ष रिकुंज विज, मध्‍य प्रदेश पर्यटन निगम के पूर्व अध्‍यक्ष विनोद गोटिया, अखिलेश जैन, राजकुमार पटेल सहित क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि एवं गणमान्‍य नागरिक मौजूद रहे।

 

MadhyaBharat 8 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.