Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
दिन चढ़ते ही बढ़ रहा तापमान भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोग
balrampur,  temperature is rising, severe heat

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ में बारिश नहीं होने की वजह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसमी सिस्टम कमजोर पड़ गया है। मानसून बस्तर संभाग से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। अब प्रदेश में कहीं बारिश, तो कहीं तेज धूप के साथ उमस और भीषण गर्मी पड़ रही है।  सरगुजा संभाग की बात करें ताे यहां  बलरामपुर जिले में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही हैै। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान है। जैसे- जैसे दिन चढ़ता है, गर्मी शनै- शनै बढ़ती है। दोपहर बाद तो बिना कूलर के रहना दूभर हो गया है।  मौसम विभाग के अनुसार, जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, अभी कुछ दिनों तक लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। 13 जून के बाद संभवतः बारिश के आसार है। बारिश के बाद लोगों को तपतपाती गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। इन दिनों बलरामपुर जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों के बाद तेज हवा और बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आज रविवार काे  बताया कि  छत्तीसगढ़ में आज  एक-दो जगह पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं एक-दो जगहों पर मेघ गर्जन के साथ तेज हवा 40-50 किमी की रफ्तार से चलने की संभावना है। अगले तीन दिनों के बाद तेज हवा के साथ मेघ गर्जन की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। इस दौरान अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है।

MadhyaBharat 8 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.