Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
रायपुर पश्चिम विधानसभा में निकली संविधान बचाओ यात्रा
raipur, Save Constitution Yatra, West Assembly

रायपुर । छत्तीसगढ़ में जगह-जगह कांग्रेस द्वारा संविधान बचाओ यात्रा निकाली जा रही है। आज रव‍िवार को रायपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत गोकुल नगर से कबीर चौक तक संविधान बचाओ यात्रा निकाली गई, जिसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय सह‍ित अन्‍य कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। संविधान बचाओ यात्रा कबीर चौक पहुंचने के पश्चात कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाने की शपथ ली।

 

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि, संविधान को बचाना हमारा कर्तव्य है और इस कर्तव्य को पूरा करने के लिए जिस प्रकार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीड़ा उठाया है उनसे कंधे से कंधा मिलाकर छत्तीसगढ़ का एक-एक कांग्रेसी मजबूती के साथ इस कर्तव्य का निर्वहन करेगा।

उपाध्याय ने बताया कि, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदन से लेकर सड़क तक लडाई जारी है। संविधान को एक तरफ पर अपनी मर्जी से चलाने की कोशिश करने वाली सत्ता के खिलाफ कांग्रेस का जन जागरूकता अभियान हर गली मोहल्ले पर चलेगा। उन्होंने आह्वान किया कि, आज जब देश में संविधान खतरे में है तो उसकी रक्षा करने की जिम्मेदारी हर नागरिक की है लेकिन नागरिकों को जागरूक करने की आवश्यकता है जिसका बीड़ा कांग्रेस ने उठाकर पूरे देश में संविधान बचाओ रैली करने का ऐलान किया है। इसी कड़ी में आज रायपुर पश्चिम विधानसभा में भी संविधान बचाओ यात्रा निकाली गई और पूरे छत्तीसगढ़ में संविधान की रक्षा का अलख जगाएगी।

संविधान बचाओ यात्रा में शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, श्रीकुमार मेनन, बबीता नथानी,दाऊ लाल साहू, मणि राम साहू, सुंदर जोगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे l

 

MadhyaBharat 8 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.