Since: 23-09-2009

  Latest News :
सोनिया गांधी ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब, जानिए वोटर लिस्ट विवाद का पूरा मामला.   Ritu Tawde होंगी BJP की मेयर उम्मीदवार, डिप्टी मेयर पद शिवसेना के खाते में.   एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी.   मणिपुर में नए डिप्टी सीएम के खिलाफ हिंसा: चुराचांदपुर में प्रदर्शन उग्र,.   परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी का छात्रों को खास संदेश.   तेल खरीद पर भारत का साफ संदेश, रूस-वेनेजुएला पर फैसला हालात देखकर.   मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचेगा एमएसएमई.   महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर में 24 घंटे दर्शन: फूलों से सजेगा ज्योतिर्लिंग.   इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाई कोर्ट सख्त.   समर शेड्यूल में झटका: इंदौर से नासिक और उदयपुर की फ्लाइट बंद.   भोपाल में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन.   27% ओबीसी आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई, पिछली तारीख विवादास्पद रही.   नए मास्टर प्लान से बदलेगी बालोद की तस्वीर: 10 गांव होंगे शामिल.   स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत जशपुर को पर्यटन विकास की बड़ी सौगात .   छत्तीसगढ़ में अफसरों के लिए सख्त आदेश: मंगलवार-बुधवार दफ्तर में रहना अनिवार्य.   कोरबा में ‘तबादला एक्सप्रेस’: टीआई-एसआई समेत कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, सूची जारी.   बीजापुर में 46 लाख के इनामी 12 माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, आठ महिला शामिल.   छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक भर्ती: 254 अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर 6 फरवरी.  
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत
maihar, Three youths riding , bike died
मैहर । मध्य प्रदेश के मैहर जिले में रविवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार, मैहर के चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर सरलानगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रविवार रात करीब साढ़े बजे सरलानगर रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मोके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वहीं, घायल युवक को मैहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा से प्राथमिक इलाज के बाद उसे सतना रेफर किया गया है।


पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान शैलेंद्र कुशवाहा (25), अमित दहिया (24) और रजनीश कुशवाहा (25) के रूप में हुई है। तीन युवक मैहर के ग्राम डांडी के रहने वाले थे। वहीं, घायल आनंद कुशवाहा (20) धनवाही का रहने वाला है। सभी युवक पढ़ाई करते थे, जबकि परिवार खेती करते हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है।


मैहर सिविल अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोट लगी थी, ज्यादा खून बहने से उनकी मौत हुई। तीनों शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। घटना में घायल आनंद कुशवाहा को सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
MadhyaBharat 9 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.