Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नीमच में लाेडिंग पिकअप पलटने अनियंत्रित हाेकर पलटा किसान की मौत
neemuch, Loading pickup truck , farmer died

नीमच । नीमच जिले के मनासा में सोमवार सुबह रामपुरा-मनासा रोड पर हाड़ीपीपलिया और घोटापिपलिया के बीच एक लोडिंग पिकअप वाहन असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में वाहन सवार एक किसान की माैत हाे गई, जबकि तीन लाेग घायल हुए है। सभी घायलाें काे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

जानकारी के अनुसार घटना साेमवार सुबह करीब 5 बजे के आसपास की है। लोडिंग पिकअप वाहनमें चार लाेग सवार थे। मृतक की पहचान हंसराज (45) पुत्र बजरंगलाल धाकड़ के रूप में हुई है। वहीं घायलों में मोहनलाल (32) पुत्र बद्रीलाल धाकड़, शिवलाल (50) पुत्र राधेश्याम धाकड़ और लोकेश (25) पुत्र प्रकाश धाकड़ के नाम शामिल है। सभी लोग राजपुरा झालावाड़ के रहने वाले हैं। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को मनासा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक हंसराज का पोस्टमार्टम करवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल ने डॉक्टर को बताया कि वह सभी किसान है। पिकअप में सवार होकर आ रहे थे। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल कोई परिजन मौके पर नहीं पहुंचे है।

MadhyaBharat 9 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.