Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
मानसून की बेरुखी से सरगुजा में चढ़ा पारा
ambikapur,  mercury rose , Surguja

अंबिकापुर । मानसून की बेरूखी के साथ ही सरगुजा सहित उत्तर छत्तीसगढ़ में नौतपा बीतने के बाद गर्मी ने एक बार फिर से अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे में 2 डिग्री सेल्सियस की बढोतरी के साथ आज सोमवार को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 24.8 डिग्री से सेल्सियस पर बने रहने से रात के समय भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाएगी।

नौतपा के समय मानसून पूर्व गतिविधि के चलते अंधड़ और बारिश से तापमान में गिरावट आई थी जिससे नौतपा बगैर तपे ही गुजर गया था।

 

इधर मौसम विभाग के द्वारा समय से लगभग 9 से 10 पूर्व मानसून आने की संभावना जताई गई थी। वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के तहत ही मानसून ने छत्तीसगढ़ के सीमा तक दस्तक दिया था, मगर आगे बढ़ने के बजाए इसकी गति धीमी हो गई और रूख भी बदल गया। इसके पीछे मौसम वैज्ञानिकों के द्वारा पश्चिमी विक्षोभ को वजह बताया गया था।

 

इधर मानसून के बेरूखी के साथ ही सरगुजा सहित उत्तर छत्तीसगढ़ के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सुबह से ही धूप असहनीय हो रही है और दोपहर के समय चिलचिलाती धूप के साथ सड़के वीरान हो रही है।

 

दोपहर के समय लोगों के घरों में दुबके रहने के चलते शहर के व्यस्ततम मागों में भी लोगों की आवाजाही सामान्य से काफी कम नजर आ रही है। मौसम वैज्ञानिकों के द्वारा तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।

MadhyaBharat 9 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.