Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
new delhi,  stock market , closed with strength

नई दिल्ली । सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही घरेलू शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार का अंत किया। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। लगभग पूरे दिन बाजार में लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश चलती रही, जिसके कारण शेयर बाजार की चाल भी लगातार ऊपर नीचे होती रही। इसके बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में ही बने रहे। दिनभर की खरीद बिक्री के बाद सेंसेक्स 0.31 प्रतिशत और निफ्टी 0.40 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।


आज के कारोबार के दौरान रियल्टी सेक्टर को छोड़कर शेष सभी सेक्टोरल इंडेक्स मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुए। सबसे अधिक तेजी बैंकिंग, आईटी और मीडिया सेक्टर के शेयरों में दर्ज की गई। इसके अलावा कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, हेल्थ केयर, टेक, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, ऑयल एंड गैस और मेटल इंडेक्स भी मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार खरीदारी होती रही, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.03 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 1.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ आज के कारोबार का अंत किया।


आज शेयर बाजार में आई मजबूती के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब 4 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 455.08 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 451.13 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 3.95 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया।


आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,335 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,805 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,399 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 131 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,642 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,870 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 772 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 22 शेयर बढ़त के साथ और 8 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 39 शेयर हरे निशान में और 11 शेयर लाल निशान में बंद हुए।


बीएसई का सेंसेक्स आज 385.56 अंक की मजबूती के साथ 82,574.55 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी का जोर बन गया, जिसके कारण दोपहर 11 बजे के थोड़ी देर पहले ही ये सूचकांक 480.01 अंक की तेजी के साथ 82,669 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में मुनाफा वसूली के चक्कर में बिकवाली शुरू हो गई। लगातार हो रही बिकवाली के कारण दोपहर 2:30 बजे के करीब ये सूचकांक गिर कर 82,369.24 अंक तक आ गया। इस गिरावट के बाद एक बार फिर खरीदारों ने जोर लगाया, जिससे सेंसेक्स 256.22 अंक की तेजी के साथ 82,445.21 अंक के स्तर पर बंद होने में सफल रहा।


सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 157.05 अंक उछल कर 25,160.10 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में भी उतार-चढ़ाव होने लगा‌। बिकवाली के दबाव में ये सूचकांक गिर कर 25,077.15 अंक तक पहुंचा। राहत के बात यही रही कि बिकवाली का दबाव बनने के बावजूद ये सूचकांक लगातार हरे निशान में ही कारोबार करता रहा। पूरे दिन के कारोबार के बाद निफ्टी 100.15 अंक की मजबूती के साथ 25,103.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

MadhyaBharat 9 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.