Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कटनी में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो को ट्रक ने मारी टक्कर तीन की मौत
katni,  truck hit , Scorpio
कटनी । मध्य प्रदेश के कटनी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर सुर्खी टैंक के पास सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बारातियों से भरे स्कॉर्पियो वाहन (कार) को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो दूसरी तरफ से आ रहे लोडर से भी टकरा गई। इस हादसे में दो युवतियों सहित तीन की मौत हो गई, जबकि पांच बाराती घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम अतरिया निवासी भाईलाल के बेटे मनीष की बारात भैंसवाही गांव जा रही थी। इसी दौरान सोमवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर सुर्खी टैंक के पास हादसा हो गया। इस हादसे में बड़वारा के लमकना गांव के मिलन कोल (50), बरछेका की दूल्हे की बहन हेमा कोल (18) और बड़वारा के रूपोंध गांव की राधा कोल (18) की मौके पर मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए। एनकेजे थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को स्कॉर्पियो से निकाला और 108 एंबुलेंस से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।


पुलिस ने बताया कि जबलपुर के मझौली निवासी प्रह्लाद और सीधी के निबुआ निवासी शुभम विश्वकर्मा घायल हैं। रूपोंध के गोकुल कोल और अच्छे लाल कोल तथा कटनी के खिरवा नंबर एक की नंदनी कोल भी घायल हुए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुभम कोल की स्थिति के कारण उन्हें जबलपुर रेफर किया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
MadhyaBharat 10 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.