Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जन्मदिन पर बाबा महाकाल की शरण में पहुंची अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश
ujjain,Actress Tejaswi Prakash , Baba Mahakal
उज्जैन । टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश मंगलवार (10 जून) को अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंची। उन्हाेंने महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। तेजस्वी ने न सिर्फ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की, बल्कि भस्म आरती में भी भाग लेकर आध्यात्मिक अनुभूति शेयर की।
 
तेजस्वी प्रकाश सुबह 3 बजे महाकालमंदिरपहुंची।उन्होंने अलसुबह भगवान महाकालेश्वर की पूजा-अर्चना की। दर्शन के पहले कुछ देर तक नंदी के सामने भी बैठीं। इस दौरान उनके पारिवारिक सदस्य भी साथ थे। महाकाल मंदिर के पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। उन्होंने भगवान महाकाल को दंडवत प्रणाम भी किया। पूजा करने के बाद तेजस्वी ने मीडिया से बात करते हुए अपने अनुभव शेयर किए।
 
उन्होंने कहा कि “आज महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करके बहुत अच्छा लगा। भस्म आरती के दौरान उन्हें एक गहरी शक्ति और ऊर्जा का अनुभव हुआ जो शब्दों में बयां करना मुश्किल है। अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने कहा, आज मेरा जन्मदिन है और जन्मदिन की शुरुआत यहां पर सुबह 3 बजे ही हो गई थी तो मुझे बहुत खुशी हो रही है। सभी खुश रहे, मेहनत करें और सबके जिंदगी में सब कुछ अच्छा-अच्छा ही हो..” यही कामना भगवान महाकालेश्वर की।तेजस्वी प्रकाश ने इस अनुभव को अपना जीवन का अनमोल पल बताते हुए कहा कि इस साल जन्मदिन को इस तरह से बिताना उनके लिए एक आत्मिक संतोष लेकर आया है। उन्होंने मंदिर प्रशासन और सभी श्रद्धालुओं को धन्यवाद कहा जिन्होंने उन्हें स्नेह और शुभकामनाएं दीं।
 
 
तेजस्वी ने मंदिर के बाहर से एक प्यारी सी सेल्फी भी शेयर की, जिसमें उन्हें माथे पर 'महाकाल' का तिलक लगाए हुए देखा जा सकता है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "जय महाकाल! मैं अपने जन्मदिन की शुरुआत इसी तरह करती हूं।"
MadhyaBharat 10 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.