Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सिंगापुर के कंटेनर पोत में लगी आग और भड़की
new delhi, Fire on Singapore , rages further
नई दिल्ली । अरब सागर में सिंगापुर के ध्वज वाले कंटेनर पोत वान हाई 503 में लगी आग और ज्यादा भड़क गई है, लेकिन तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना ने आग पर अब काबू पा लिया है। हालांकि, पोत के आसपास घना धुआं अभी भी बना हुआ है। जहाज लगभग 10-15 डिग्री झुका हुआ है और कंटेनरों के पानी में गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। जहाज के मध्य हिस्से से लेकर आगे तक लगातार विस्फोट हो रहे हैं, जिन पर काबू पाने के लिए कोच्चि से आईसीजी जहाज समर्थ और बचाव दल को तैनात किया जा रहा है।
 
आईसीजी के कमांडर अमित उनियाल ने बताया कि तटरक्षक जहाज 'समुद्र प्रहरी' और 'सचेत' आग बुझाने का काम कर रहे हैं। कोच्चि से आईसीजी जहाज समर्थ और बचाव दल को तैनात किया जा रहा है। आज शाम 5 बजे तक दिखाई देने वाली लपटें कम हो गई हैं और घना धुआं निकल रहा है।भारतीय नौसेना ने तटरक्षक बल, डीजी शिपिंग और अन्य हितधारकों के साथ मिलकर खोज और बचाव अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि जहाज बंदरगाह से लगभग 10-15 डिग्री झुका हुआ है। जहाज पर और कंटेनरों के गिरने की सूचना मिली है। आईसीजी के जहाज समर्थ को कोच्चि से बचाव दल के साथ तैनात किया जा रहा है।
 
सिंगापुर के ध्वज वाला कंटेनर पोत वान हाई 503 श्रीलंका के कोलंबो बंदरगाह से 06 जून को रवाना हुआ था, जिसे मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पहुंचना था। इस जहाज पर कुल 22 चालक दल के सदस्यों के साथ कंटेनर कार्गो थे। कोलंबो से न्हावा शेवा की ओर जा रहे जहाज ने 09 जून को
सुबह लगभग 09.30 बजे डेक के नीचे विस्फोट होने और बाद में आग लगने की सूचना दी। उस समय यह जहाज ​केरल के अझिक्कल से 44 समुद्री मील दूर था। तत्काल न्यू मंगलौर से आईसीजीएस राजदूत, कोच्चि से आईसीजीएस अर्नवेश और अगत्ती से आईसीजीएस सचेत को मौके पर भेजा गया।
 
नौसेना के कैप्टन विवेक मधवाल ने बताया कि सिंगापुर के कंटेनर पोत में आग लगने की सूचना मिलने पर तत्कालभारतीय नौसेना ने आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए आईएनएस सूरत और एक डोर्नियर विमान को तैनात किया। लगभग 16.30 बजे सूरत जहाज के नौसेना कर्मियों ने चालक दल के 22 सदस्यों में से 18 को सुरक्षित बचा लिया। बचाए गए चालक दल में 14 चीनी और 4 ताइवान के नागरिक हैं। ​उन्होंने बताया कि विस्फोट के समय से चालक दल के 04 सदस्य लापता हैं, जिनमें 02 ताइवानी, 01 इंडोनेशियाई और 01 म्यांमार के हैं। आईसीजी के डोर्नियर विमान को जहाज के ऊपर निगरानी करने के लिए तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि घायल चालक दल के सदस्यों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।
MadhyaBharat 10 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.