Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
टीएमसी घुसपैठ कराने और उन्हें बसाने में मदद कर रही है: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
kolkata, TMC,Union Minister Bhupendra Yadav
कोलकाता । केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को नरेन्द्र मोदी सरकार के 11 साल पूरा होने के मौके पर कोलकाता में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर घुसपैठियों को राज्य में बसाने में मदद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार न केवल विदेशी नागरिकों की पहचान और निर्वासन में केंद्र की मदद नहीं कर रही बल्कि टीएमसी उन्हें इस देश का नागरिक बनाने की दिशा में काम कर रही है।
 
यादव ने आरोप लगाया कि राज्य में अपराध के मामलों में भारी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि 2011 में ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से महिलाओं पर हमलों की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। उन्होंने मुर्शिदाबाद, मालदा और सन्देशखाली जैसे इलाकों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन स्थानों पर महिलाओं के साथ जो अत्याचार हुए हैं, वह राष्ट्रीय शर्म का विषय है और दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक महिला मुख्यमंत्री की सरकार ने इन घटनाओं पर आंखें मूंद लीं।
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा, "बंगाल में ऐसा कोई महीना नहीं गुजरता जब महिलाओं पर हमले की घटनाएं सामने न आएं। जब मुर्शिदाबाद में लोगों के घर जलाए जा रहे थे और महिलाओं व बच्चों को निशाना बनाया जा रहा था, तब राज्य सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की।"
 
उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों में केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ा और राज्य में हालात सामान्य करने व लोगों को सुरक्षा देने के लिए कदम उठाने पड़े।
MadhyaBharat 10 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.