Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
राजस्थान के जयपुर ग्रामीण में भीषण सड़क हादसा पांच की मौत
jaipur, Horrific road accident  , five killed
जयपुर । राजस्थान के जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के रायसर में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा सुबह करीब 6:10 बजे दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-148 पर रायसर क्षेत्र के भटकाबास गांव के पास हुआ, जहां एक ट्रक और बारातियों से भरी जीप (तूफान) की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए और शव बुरी तरह वाहन में फंस गए, जिन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 

जीप में सवार सभी लोग मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के मंडोली गांव से बारात लेकर राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी लौट रहे थे। हादसे में दुल्हन भारती (18) सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान निम्स अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं घायल बारातियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

रायसर थानाधिकारी रघुवीर ने बताया कि हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया व यातायात सुचारु करवाया।

 

पुलिस अधीक्षक (जयपुर ग्रामीण) आनंद शर्मा के अनुसार मृतकों में मंडोली जिला शहडोल, मध्य प्रदेश निवासी दुल्हन भारती (18), सीकर के श्रीमाधोपुर निवासी जीतू (33) पुत्र हरदयाल कुमावत, सुभाष (28) पुत्र मालीराम मीणा, झुंझुनूं जिले के गुढागौड़जी निवासी रवि कुमार (17) पुत्र छोटूराम मीणा शामिल हैं, जबकि एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। वहीं घायलों में झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी निवासी दूल्हा विक्रम मीणा (25), मोनू (28) पुत्र शंकरलाल मीणा, अलवर जिले के मंडावर निवासी प्रभुदयाल मीणा (45), सीकर जिले के श्रीमाधोपुर निवासी नरेश कुमार (35), नीमकाथाना निवासी रामू (30), श्रीमाधोपुर निवासी शंकर (35), झुंझुनूं जिले के गुढागौड़जी निवासी छोटेलाल (45) और संदीप पुत्र ताराचंद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
MadhyaBharat 11 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.