Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
उपराज्यपाल ने अमरनाथ गुफा में की प्रथम पूजा
shrinagar, Lieutenant Governor , Amarnath cave
श्रीनगर। अमरनाथ गुफा में बुधवार को हर-हर महादेव के नारे के साथ बाबा बर्फानी को नमन किया गया और पवित्र गुफा में प्रथम पूजा की गई, जो वार्षिक अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत है।उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यात्रा की औपचारिक शुरुआत करते हुए अमरनाथ गुफा में प्रथम पूजा की। उन्होंने कहा कि 3 जुलाई से शुरू होने वालीअमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने तीर्थयात्रियों से बड़ी संख्या में अमरनाथ गुफा मंदिर में आने का आग्रह किया।

 

उपराज्यपाल ने कहा कि 9 अगस्त को रक्षा बंधन पर समाप्त होने वाली यात्रा के लिए श्राइन बोर्ड और प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुविधाओं में सुधार किया है। उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और अन्य सीएपीएफ ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, इसलिए मुझे लगता है कि किसी को कुछ भी सोचने की जरूरत नहीं है। उन्हें यहां आकर बाबा का आशीर्वाद लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड, सेना, बीआरओ, सीएपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सभी हितधारक परेशानी मुक्त और सुरक्षित तीर्थयात्रा के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण, सहयोग और स्पष्ट उद्देश्यों के साथ काम कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों, नागरिक समाज और सभी सेवा प्रदाताओं का अमूल्य योगदान हमेशा असाधारण रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि सुविधाओं और सेवाओं में महत्वपूर्ण सुधार यह सुनिश्चित करेंगे कि इस वर्ष की तीर्थयात्रा सभी भक्तों के लिए यादगार और आध्यात्मिक रूप से संतुष्टिदायक हो। इस साल की 38 दिवसीय यात्रा 3 जुलाई को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बालटाल और पहलगाम से शुरू होगी, जो 9 अगस्त को रक्षा बंधन पर सम्पन्न होगी।
MadhyaBharat 11 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.