Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
विश्व पर्यावरण दिवस पर ही नहीं शुभ अवसरों पर भी पौधरोपण कर करें उसका संरक्षण- महेश कश्यप
jagdalpur, Protect trees ,Mahesh Kashyap

जगदलपुर । 'इंद्रावती बचाओ अभियान समिति' द्वारा शहर के प्रताप देव वार्ड-11 में एक पेड़ मां के नाम अभियान में बस्तर सांसद महेश कश्यप शामिल हो कर शहरवासियों के साथ पौधरोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया है। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि सिर्फ विश्व पर्यावरण दिवस पर ही नहीं बल्कि शुभ अवसरों पर भी पौधरोपण जरूर करें और उसके संरक्षण भी करें ।

 
महेश कश्यप ने कहा कि अभियान माँ के प्रति श्रद्धा और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी दोनों का सुंदर संगम हमारे बस्तर की धरोहर, नदियां, जंगल और जलवायु को संजोने की शानदार पहल है। अपने जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ आदि पर भी पौधरोपण कर सकते है। इस समय हमारा पर्यावरण दूषित हो रहा है, आने वाले समय में हमें आक्सीजन की कमी एवं अनेक बीमारियों से ग्रसित होना पड़ेगा। इस मुहिम में सभी क्षेत्रवासियों को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर वातावरण को शुद्ध रखने के लिए सहयोग प्रदान करना होगा । उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों का भी अपना परिवार है, इनकी रक्षा करना हमारा दायित्व है। मौजूदा दौर में पौधरोपण की अधिकाधिक जरूरत महसूस की जा रही है । पौधरोपण के जरिए ही हम पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं, इससे पर्यावरण की शुद्धि बनी रह सकेगी ।
 
जगदलपुर वन मंडल द्वारा यह शहर के हृदय स्थल प्रताप वार्ड में स्थित कंक्रीट वाले क्षेत्रों पर पौधारोपण किया जा रहा यह पहला प्रयास है, जहां पर कंक्रीट को हटाकर विभिन्न प्रकार के फल-फूल के पौधे रोपण किए जा रहे है। इसमे इंद्रावती बचाओ अभियान के सदस्य इस मुहिम में शामिल है। इस दाैरान इंद्रावती बचाओ अभियान के सदस्यसंपत झा, शिरीष मिश्रा, सूरज मिश्रा ,पार्षद श्रीमती उमा मिश्रा, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता, उप मंडलाधिकारी चित्रकूट योगेश रात्रे, वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेन्द्र वर्मा ,जयराज पात्र, गोपाल नाग, कृष्णा दुबे, सत्यजीत भट्ट,शशांक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे ।
 
MadhyaBharat 11 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.