Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
आस्ट्रेलिया में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री बोले-सोनम जैसी पत्नियों की करतूत देख डरने लगे हैं हम जैसे अविवाहित पुरुष
bhopal, Pandit Dheerendra Shastri, wives like Sonam
भोपाल । मध्य प्रदेश के इंदौर के ट्रांसफोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की मेघालय में हुई हत्या के मामले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में कथा के दौरान कहा कि अभी भारत में तो पत्नियों का बड़ा ट्रेंड चल रहा है। एक से एक खतरनाक नीले ड्रम वाली देवियां निकल रही हैं। अभी कल नई खबर आई सोनम की...। इससे हमारे जैसे अविवाहित पुरुष डरने लगे हैं। पहले लगता था अरेंज मैरिज सही है। फिर लगा कि लव मैरिज सही है। अब दोनों ही बेकार लगने लगी। जब से यह राजा वाला कांड सुना है। बड़ा बेकार है।
 
दरअसल, पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। गुरुवार को उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्होंने भारत में हो रही शादियों के बाद मर्डर की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना के बाद अविवाहित पुरुषों में डर का माहौल है। हम भी शादी से डरने लगे हैं। यह वीडियो बुधवार को सिडनी में उनकी कथा का बताया जा रहा है।
 
वीडियो में पंडित धीरेंद्र शास्त्री कह रहे हैं कि एक से एक खतरनाक नीले ड्रम वाली देवियां निकल रही हैं। तुमने सुना नहीं भारत की न्यूजों को। अभी हाल ही में एक नई खबर सामने आई सोनम की...। देखो तो तुम कहानियां, इससे हमारे जैसे अविवाहित पुरुष डरने लगे हैं। पहले लगता था कि अरेंज मैरिज सही है, फिर लगता था लव मैरिज सही है। अब दोनों ही बेकार लग रही हैं। जब से यह राजा वाला कांड सुना है, बड़ा बेकार लग रहा है। हमने सुना है लुगाइयों के सामने बुद्धि और शक्ति दोनों नहीं चलती, यह बात हमको सिडनी के ही प्रभावित पुरुष ने बताई है।
 
उन्होंने कहा कि आज का एक विचार हमने पढ़ा है, चाय और चरित्र। चाय गिरती है तो दाग छूटता नहीं है। इसी तरह चरित्र के गिरने का दाग भी कभी नहीं छूटता है। इसलिए कुछ भी तोड़ो, लेकिन किसी का विश्वास मत तोड़ो। यह कभी जुड़ नहीं पाता है। बंगला, गाड़ी, महंगी चीजें… टूटने पर सबकुछ जोड़ा जा सकता है, नया लाया जा सकता है, लेकिन भरोसा टूट जाए तो जोड़ा नहीं जा सकता है। अपने माता-पिता, गुरु, स्वामी, पति या पत्नी किसी का भरोसा नहीं टूटने देना।
MadhyaBharat 12 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.